फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inundation of faith in Khatu Shyam pilgrimage devotees walk barefoot carrying 2100 marks

Aligarh News: खाटू श्याम की निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2100 निशान लेकर नंगे पैर चले भक्त

Tue, 28 Feb 2023 08:35 PM IST
चमन शर्मा रिंकू शर्मा
रिंकू शर्मा Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 28 Feb 2023 08:35 PM IST
सार

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा, श्याम तेरे दर पर आया भक्त, तू ही है भक्तों का सहारा..., कब आएगा मेरा सांवरियां..., मैं हार जाऊं ये हो नहीं सकता..., सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं..., जैसे भजनों पर खाटू श्याम के भक्त झूम उठे।

विज्ञापन
Inundation of faith in Khatu Shyam pilgrimage devotees walk barefoot carrying 2100 marks
खाटू श्याम की निशान यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आसमान में उड़ता अबीर- गुलाल और खाटू नरेश के जयकारों के संग सैंकड़ों हाथों में लहराते निशान, पवित्र अग्नि की ज्योति के साथ हर तरफ फूलों की वर्षा के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब और धार्मिक उल्लास। कुछ ऐसा ही नजारा था। ढ़ोल- नगाड़े संग ऊंट-घोड़ों की अगुवाई में कई नयनाभिराम आकर्षक झांकियां भक्तों को आकर्षित कर रहीं थीं। सबसे पीछे रथ में सतरंगी फूलों से सजे भगवान खाटू श्याम विराजमान थे। बाबा श्याम की झांकी को देखने एवं पूजा-अर्चन करने को सड़क किनारे भक्तों की कतारें लगी हुई थीं। जहां-जहां से निशान यात्रा गुजरी वहां पर भक्तों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। अवसर था श्री खाटू श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित श्याम बाबा के फाल्गुन महोत्सव एवं निशान यात्रा का। 

विज्ञापन


निशान यात्रा में श्रद्धालु
विज्ञापन


हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा, श्याम तेरे दर पर आया भक्त, तू ही है भक्तों का सहारा..., कब आएगा मेरा सांवरियां..., मैं हार जाऊं ये हो नहीं सकता..., सजा दो घर को गुलशन सा, मेरे सरकार आए हैं..., जैसे भजनों पर खाटू श्याम के भक्त झूम उठे। बाबा के भजनों पर नृत्य करते हुए रंग- बिरंगे परिधानों में भक्तजन महानगर परिक्रमा पर निकल पड़े। आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि निशान यात्रा में श्रद्धालुओं के हाथों में बाबा का निशान लहरा रहा था। श्याम भक्त अबीर -गुलाल खेलते हुए डीजे एवं बैंडबाजों पर बज रहे भजनों की धुन पर भक्तजन थिरकते एवं महिलाएं झूमते- नाचते हुए चल रही थीं। पूरा शहर फाल्गुन महोत्सव पर्व पर पीले एवं केसरिया रंग में रंगा दिखा। फाल्गुन सतरंगी निशान ध्वज यात्रा की धूम पूरे महानगर में देखने को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरती उतारी, पूजा-अर्चन एवं नारियल फोड़कर किया शुभारंभ  
महानगर के रामघाट रोड स्थित मीनाक्षी पुल के पास इमली वाली गली स्थित श्री हिंगलाज माता मंदिर से शुरू हुई निशान यात्रा का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष विशाल गर्ग बीकेडी, महामंत्री विनीत वार्ष्णेय बंटी, उप मंत्री मनोज विज्ञापन, कोषाध्यक्ष संदीप गर्ग, मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार जादौंन आदि ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ एवं बाबा श्याम की आरती उतारकर पूजा-अर्चना के साथ किया। यात्रा का एसएमबी इंटर कॉलेज, गांधी नेत्र चिकित्सालय तिराहा, किशनपुर तिराहा, क्वार्सी फार्म चुंगी तिराहा, क्वार्सी चौराहा, पीएसी, देवसैनी मोड़ आदि स्थानों पर निशान यात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

झूमती महिला श्रद्धालु

यात्रा के मार्ग को गुब्बारों से सजाया गया था। स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्टॉल लगाए गए थे। कई जगह उड़ते अबीर-गुलाल के बीच भक्त झूमते-गाते नजर आए। उन्होंने जमकर रंग- गुलाल उड़ाया और रास्ते में ही फूलों की होली भी खेली गई। निशान यात्रा में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन करते हुए हारे के सहारे का गुणगान किया। यात्रा में भक्त झूमते-गाते चल रहे थे। प्रारम्भ से लेकर समापन तक शोभायात्रा में हर तरफ खाटू श्याम बाबा के जयकारे गूंजते रहे।

2100 निशान लेकर नंगे पैर चले भक्त

निशान यात्रा में मोर पंख और श्रीकृष्ण की आकर्षक कृति से सजे रंग-बिरंगे 2100 निशान भी दिखे। भक्त निशानों को हाथ में लेकर पैदल ही चल रहे थे। खाटू श्याम के दीवाने भक्त बाबा के जयकारे लगाते हुए नंगे पांव ही करीब 12 किलोमीटर लंबी यात्रा करते हुए तालानगरी स्थित कलश फार्म हाउस पहुंचकर संपन्न हुए। हाथों में निशान लेकर चलने वालों में महिला भक्तों की संख्या अधिक थी। समापन के साथ निशानों को श्याम बाबा को समर्पित किया गया। यात्रा में बुजुर्ग और असमर्थ भक्तों के लिए ऑटो, ई- रिक्शा एवं अन्य वाहनों की भी व्यवस्था की गयी। 

श्रद्धालुओं की कतार

शहर भर में रहा जाम 
खाटू श्याम की निशान यात्रा को लेकर मीनाक्षी पुल से लेकर क्वार्सी चौराहे एवं पीएसी से लेकर कार्यक्रम स्थल पर पूरे शहर में जाम लगा रहा। इससे वाहनों की लंबी कतारें सड़क के दोनों ओर लगी रहीं। हालांकि यात्रा के दौरान पुलिस ने भारी वाहनों को रास्ते में ही रोक दिया था। इसके बाद भी घंटों जाम लगा रहा। यातायात पुलिस कर्मी कड़ी मशक्कत के बाद लगे जाम को खुलवा सके। 

यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत-सत्कार 
रामघाट रोड पर होटल आर्किड ब्लू के मालिक प्रमीत गुप्ता ने खाटू श्याम की निशान यात्रा का जलपान बांटकर स्वागत किया। देवत्रय अस्पताल के निकट अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी विवेक बंसल ने खाटू श्याम बाबा के निशान को उठाया और पूजा-अर्चना की। एडीए के सामने पहुंचने पर पूर्व विधायक बरौली एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ठा. दलवीर सिंह एवं उनके नाती युवा नेता विजय प्रताप सिंह पप्पू ने बाबा श्याम की आरती उतारकर स्वागत किया। समाजसेवी योग्यता वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, हरीश कुमार, राजू गौड़, हर्षित वार्ष्णेय आदि ने भी यात्रा का स्वागत किया। यात्रा का मार्ग में 50 से अधिक स्थानों पर व्यापारिक और समाजसेवी संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों एवं श्याम प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। दोनों पैरों से दिव्यांग बाबा की भक्त घनश्यामपुरी निवासी दीप्ती भी व्हीलचेयर के सहारे अपने मासूम बच्चे को लेकर यात्रा में शामिल हुई। दीप्ती का उत्साह देखते ही बन रहा था।  

इनका रहा सहयोग 
राकेश अग्रवाल, संजय मल्होत्रा, राजीव गुप्ता विक्की, हर्षित सिंघल, कमल गुप्ता, राजीव अग्रवाल, लीला कृष्णा वार्ष्णेय, अतुल वार्ष्णेय, ज्ञानेश अग्रवाल, गौरव वार्ष्णेय, हरीश सैनी, प्रदीप वर्मा, सरिता वार्ष्णेय, ज्योति वार्ष्णेय, मेघा चौबे, उमा सोलंकी, शेवाली वार्ष्णेय, वरुण गुप्ता, अतुल अग्रवाल, डीके अग्रवाल, विवेक प्रेमी, सीताराम शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, पंकज गर्ग आदि श्याम प्रेमी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed