फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Intersections will be sprayed with anti smoke guns every day

Aligarh News: अशुद्ध हुई शहर की हवा, शुद्ध करने को एंटी स्मोक गन से हर दिन चौराहों पर होगा छिड़काव

Thu, 14 Nov 2024 12:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 14 Nov 2024 12:23 PM IST
सार

नगर निगम ने महानगर के चौराहों पर एक्यूआई को कम करने के लिए युद्ध स्तर पर एंटी स्मोक मशीन से वॉटर स्प्रिंकलर कराया। शहर के कंपनी बाग, दुबे का पड़ाव, एटा चुंगी, आगरा रोड बारहद्वारी, मसूदाबाद, कलेक्ट्रेट चौराहा व रसलगंज चौराहों पर एंटी स्मोक गन से पेड़-पौधों की धुलाई कराई गई। 

विज्ञापन
Intersections will be sprayed with anti smoke guns every day
छिड़काव करती एंटी स्मोक गन - फोटो : संवाद

विस्तार

जहरीली हुई अलीगढ़ शहर की हवा को शुद्ध करने के लिए शहर के प्रत्येक चौराहों पर एंटी स्मोक गन से रोजाना पानी का छिड़काव कराया जाएगा। धूल साफ कराकर पेड़-पौधों को धुलवाया जाएगा।

विज्ञापन


13 नवंबर की सुबह नगर निगम ने महानगर के चौराहों पर एक्यूआई को कम करने के लिए युद्ध स्तर पर एंटी स्मोक मशीन से वॉटर स्प्रिंकलर कराया। शहर के कंपनी बाग, दुबे का पड़ाव, एटा चुंगी, आगरा रोड बारहद्वारी, मसूदाबाद, कलेक्ट्रेट चौराहा व रसलगंज चौराहों पर एंटी स्मोक गन से पेड़-पौधों की धुलाई कराई गई। 

विज्ञापन

शहरवासियों को वायु प्रदूषण रोकने के लिए नगर निगम का सहयोग करना चाहिए। प्रदूषण के जनक हम स्वयं हैं। इसे रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में सोचने की आवश्यकता है।- प्रशांत सिंघल, महापौर

विज्ञापन
विज्ञापन

ईंधन चलित वाहनों का प्रयोग कम करें। मास्क लगाकर निकलें। कूड़ा करकट व किसी भी पदार्थ को खुले में न जलाएं। ऐसा कोई करता पाया गया तो उनके विरूद्ध  जुर्माने की कार्रवाई होगी।- विनोद कुमार, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed