{"_id":"655baf558064873d6d029edf","slug":"intermediate-student-dies-of-fever-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-288-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: इंटरमीडिएट छात्रा को आया बुखार, उपचार के दौरान किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: इंटरमीडिएट छात्रा को आया बुखार, उपचार के दौरान किशोरी की मौत
Tue, 21 Nov 2023 12:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Nov 2023 12:41 AM IST
सार
प्रेमपाल सिंह की पुत्री वर्षा (17) को शनिवार को बुखार आया था। गांव में ही उसका इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन छर्रा के एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद डेंगू बुखार की बात की। कुछ देर उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतका छात्रा वर्षा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव सिहानी फरीदपुर में इंटरमीडिएट की एक छात्रा की मौत हो गई। 18 नवंबर को बुखार आने पर परिजन छर्रा के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन
प्रेमपाल सिंह की पुत्री वर्षा (17) को शनिवार को बुखार आया था। गांव में ही उसका इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह किशोरी की हालत बिगड़ने पर परिजन छर्रा के एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने जांच के बाद डेंगू बुखार की बात की।
विज्ञापन
कुछ देर उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। मृतका कस्बा दादों स्थित प्रकाश इंटर कालेज की 12 वीं कक्षा छात्रा थी। वह चार बहन-भाइयों में दूसरे नंबर की थी। छात्रा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन