{"_id":"652ba9d003261cced50e0c7b","slug":"inter-student-who-went-from-home-to-school-is-missing-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर से स्कूल गया इंटर का छात्र लापता, स्कूल नहीं पहुंचा, सीसीटीवी में जाते हुए दिखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर से स्कूल गया इंटर का छात्र लापता, स्कूल नहीं पहुंचा, सीसीटीवी में जाते हुए दिखा
Sun, 15 Oct 2023 02:29 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:29 PM IST
सार
10 अक्तूबर को छात्र घर से स्कूल के लिए निकला, पर समय से घर नहीं लौटा। चिंता होने पर परिवार ने तलाशना शुरू किया और पुलिस को खबर दी। सीसीटीवी में उसे जीटी रोड पर नुमाइश की ओर टिर्री में अकेले जाते कैद पाया गया।
विज्ञापन
लापता छात्र
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के महेंद्र नगर से स्कूल के लिए निकला बारहवीं का छात्र चार दिन से लापता है। वह घर से स्कूल नहीं पहुंचा और कई जगह सीसीटीवी में अकेले जाता कैद पाया गया है। फिलहाल परिवार की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी हे।
विज्ञापन
बताया गया है कि महेंद्र नगर के धीरेंद्र चंद्र वार्ष्णेय का 18 वर्षीय बेटा वैभव हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज से बारहवीं की पढ़ाई कर रहा है। 10 अक्तूबर को वह घर से स्कूल के लिए निकला, पर समय से घर नहीं लौटा। चिंता होने पर परिवार ने तलाशना शुरू किया और पुलिस को खबर दी। सीसीटीवी में उसे जीटी रोड पर नुमाइश की ओर टिर्री में अकेले जाते कैद पाया गया। वह स्कूल भी नहीं गया था। पुलिस ने गुमशुदगी के आधार पर छात्र को तलाशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन