{"_id":"6530360d5a7b7e603c0aa118","slug":"inspector-posted-in-agra-is-forcing-to-leave-home-aligarh-news-c-112-1-sali1002-380-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: साहब, आगरा में तैनात दरोगा घर छोड़ने के लिए कर रहा मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: साहब, आगरा में तैनात दरोगा घर छोड़ने के लिए कर रहा मजबूर
Thu, 19 Oct 2023 01:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:16 AM IST
सार
कस्बा के मोहल्ला शिवपुरी गली नंबर एक निवासी कीर्ति शर्मा पत्नी सौरभ शर्मा ने बताया कि 9 सितंबर 23 को जेठानी के पिता राकेश शर्मा जो कि आगरा में दरोगा हैं, अन्य परिजनाें के साथ घर आए। मारपीट कर लूटपाट कर ले गए। इसके बाद आए दिन अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए घर छोड़ने के लिए दबाव बनाने के लिए पुलिस को भेज रहे हैं।
विज्ञापन
दरोगा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शिवपुरी निवासी एक महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए आगरा में तैनात दरोगा पर फर्जी मुकद्दमा दर्ज करने, आए दिन पुलिस भेजकर घर छोड़ने का दबाव बनाने, मारपीट कर धौंस जमाने की शिकायत की है। महिला ने इसका लिखित शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला शिवपुरी गली नंबर एक निवासी कीर्ति शर्मा पत्नी सौरभ शर्मा ने बताया कि 9 सितंबर 23 को जेठानी के पिता राकेश शर्मा जो कि आगरा में दरोगा हैं, अन्य परिजनाें के साथ घर आए। मारपीट कर लूटपाट कर ले गए। इसके बाद आए दिन अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए घर छोड़ने के लिए दबाव बनाने के लिए पुलिस को भेज रहे हैं।
विज्ञापन
घर खाली करवाने में सफलता नहीं मिलने पर थाना कोतवाली टूंडला में मेरे व पति के खिलाफ एक फर्जी मुकद्दमा भी दर्ज करा दिया है। महिला ने अपने और परिजनों की जान का खतरा बताया है। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए जांच कराने के लिए मंगलवार को एक शिकायती पत्र सौंपा है।
विज्ञापन