फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Inspector line hajir in making the female complainant sit on the ground

Aligarh: महिला फरियादी को जमीन पर बिठाना दरोगा को पड़ा भारी, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

Fri, 31 Jan 2025 03:34 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2025 03:34 AM IST
सार

महिला फरियादी का आरोप था कि वह शिकायत लेकर मडराक थाने की आसना चौकी में गई। वहां चौकी प्रभारी विनोद राणा ने उसे जमीन पर बिठा दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

विज्ञापन
Inspector line hajir in making the female complainant sit on the ground
जमीन पर बैठी फरियादी महिला, कुर्सी पर बैठकर हड़काता दरोगा - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अलीगढ़ के थाना मडराक की आसना चौकी पर महिला फरियादी को जमीन पर बिठाने और उससे अभद्रता करने वाले दरोगा को एसएसपी संजीव सुमन ने लाइन हाजिर कर दिया है। महिला चोरी की शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंची थी। इस पूरे घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हुआ। जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने प्रकरण की जांच कराई थी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर दरोगा को लाइन हाजिर करने की कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन


जनपद हापुड़ के शिवनगर निवासी संदीप पिछले करीब आठ साल से थाना मडराक क्षेत्र के गांव पला एसी में रह रहे हैं। 28 दिसंबर को मकान में काम के लिए संदीप सासनीगेट चौराहे से एक राजमिस्त्री व मजदूर को लेकर आए थे। ये दोनों काम करने के बाद घर में सो जाते थे। पत्नी पिंकी का आरोप है कि सात जनवरी को मिस्त्री व मजदूर संदूक में रखे हुए 15 हजार रुपये और जेवर चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन


पिंकी का आरोप था कि इसकी शिकायत लेकर मडराक थाने की आसना चौकी में गई। वहां चौकी प्रभारी विनोद राणा ने उसे जमीन पर बिठा दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया तो एसएसपी संजीव सुमन ने पूरे मामले की जांच एएसपी भंवरे दीक्षा अरुण से कराई। जांच में चौकी इंचार्ज विनोद राणा को दोषी पाए जाने पर एसएसपी संजीव सुमन ने लाइन हाजिर करने के साथ ही विभागीय जांच भी शुरू करा दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed