{"_id":"6a2fc6b4f8e0032f1900e826","slug":"inspection-of-up-police-sub-inspector-recruitment-process-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया: अलीगढ़ एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया: अलीगढ़ एसएसपी ने किया औचक निरीक्षण, पारदर्शिता बरतने के दिए निर्देश
Mon, 15 Jun 2026 03:02 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 15 Jun 2026 03:02 PM IST
सार
एसएसपी ने प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं शासनादेशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के साथ पूरी की जाएं। भर्ती प्रक्रिया में पूरी गुणवत्ता और सुचिता बनाए रखी जाए।
विज्ञापन
भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण करते अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन
- फोटो : पुलिस
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस में उप-निरीक्षक (नागरिक पुलिस) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत 15 जून को अलीगढ़ एसएसपी ने पुलिस अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती के लिए चल रहे अभिलेखों की संवीक्षा (डीवी) तथा शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अस्पताल में बनाए गए केंद्रों के चप्पे-चप्पे का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली। इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक यातायात (एसपी ट्रैफिक) प्रवीण कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय (सीओ सिटी 2) धनंजय सिंह सहित भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पारदर्शिता और निष्पक्षता पर विशेष जोर
निरीक्षण के दौरान एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन और शारीरिक माप-तौल में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसएसपी ने प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं शासनादेशों के शत-प्रतिशत अनुपालन के साथ पूरी की जाएं। भर्ती प्रक्रिया में पूरी गुणवत्ता और सुचिता बनाए रखी जाए। तपती गर्मी और धूप को देखते हुए केंद्र पर आने वाले अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी जरूरी सुविधाएं व राहत उपलब्ध कराई जाए।