फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Innocent child dies after falling from balcony

Aligarh News: छज्जे से गिरकर मासूम की मौत, बहन घायल, परिवार में छाया मातम

Fri, 23 Aug 2024 05:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 23 Aug 2024 05:57 AM IST
सार

भाई-बहन छत पर खेल रहे थे। खेलते ही खेलते दोनों बच्चे छज्जे से अचानक नीचे गिर गए। बच्चों के नीचे गिरने की आवाज सुनते ही मां भागी। परिजन अज्जू को तुरंत छर्रा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।

विज्ञापन
Innocent child dies after falling from balcony
बालक का शव - फोटो : एएनआई

विस्तार

घर की छत के छज्जे की रेलिंग सहित गिरने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई और बहन घायल हो गई। घटना से पहले भाई-बहन छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान छज्जे के पास आ गए। छज्जे की रेलिंग के साथ ही भाई-बहन अचानक जमीन पर गिर गए। भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


बिजौली निवासी नाजिम अपनी पत्नी व पांच बच्चों के साथ कस्बे में रहते हैं। 22 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वह किसी कार्य से कस्बा में घूमने चले गए। पत्नी घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान पुत्र अज्जू बेटी माहिरा छत पर चले गए। खेलते ही खेलते दोनों बच्चे छज्जे से अचानक नीचे गिर गए। बच्चों के नीचे गिरने की आवाज सुनते ही मां भागी। परिजन अज्जू को तुरंत छर्रा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने अज्जू (4) को मृत घोषित कर दिया। बहन का उपचार जारी है। मासूम बेटे की मौत से घर में मातम पसर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed