{"_id":"667f4f23703a1c244f01e134","slug":"injured-kept-suffering-on-the-road-police-did-not-reach-aligarh-news-c-119-1-sali1001-100715-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क पर तड़पते रहे घायल, नहीं पहुंची पुलिस, पंप स्वामी ने अपनी कार से पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क पर तड़पते रहे घायल, नहीं पहुंची पुलिस, पंप स्वामी ने अपनी कार से पहुंचाया अस्पताल
Sat, 29 Jun 2024 05:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:32 AM IST
सार
नाना-धेवते के सड़क दुर्घटना में घायल होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों घायल वहीं पड़े रहे, पर पुलिस नहीं पहुंची। पंप स्वामी ने अपनी कार से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
नहीं पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पनैठी पुलिस चौकी क्षेत्र में जीटी रोड पर सिहोर रजबहा के निकट 28 जून की दोपहर बाइक सवार नाना-धेवते को वाहन ने रौंद दिया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों घायल अवस्था में सड़क पर तड़पते रहे लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। बाद में स्थानीय लोगों ने निजी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
थाना विजयगढ़ के गांव खन्नपुरा निवासी कायम सिंह पुत्र भीमसैन बाइक से अपने धेवते नितिन को छोड़ने थाना मडराक के गांव मईनाथ जा रहे थे। दोपहर तीन बजे के करीब उनकी सिहोर रजबहा पुल के पास नायरा पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। पंप कर्मियों ने बताया है कि हादसे की सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो पंप स्वामी ने अपनी कार से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन