फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   India's stature increased in the world, foreigners salute the tricolor

अलीगढ़ः दुनिया में बढ़ा हिंदुस्तान का कद तिरंगे का विदेशी करते हैं सलाम

Sun, 06 Mar 2022 12:12 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 06 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
India's stature increased in the world, foreigners salute the tricolor
यूक्रेन से पिसावा पहुंचने पर छात्र गौरव का स्वागत करते माता-पिता। - फोटो : संवाद
यूक्रेन में एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण कर रहे गौरव शर्मा के शनिवार को घर लौटने पर पड़ोसियों के साथ ही व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पहुंचकर फूलमाला से स्वागत किया। वहीं बेटे को गले लगाकर माता-पिता भावुक हो गए। गौरव कुमार शर्मा ने बताया कि विदेशों में भी भारत के तिरंगे का काफी सम्मान है। भारत का तिरंगा झंडा देखकर वहां के निवासी सलाम करते हैं। इससे हमारा सिर गर्व से ऊंचा होता है।  
विज्ञापन



डॉ. लोकेश कुमार शर्मा के पुत्र गौरव शर्मा यूक्रेन की ओडेशा नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस में पांचवें वर्ष की पढाई कर रहे हैं। यूक्रेन पर रूस की बमबारी के बीच अन्य साथियों के साथ गौरव ओडिशा के रास्ते रोमानिया पहुंचें। तीन मार्च को भारतीय समय के अनुसार सुबह चार भारतीय विमान से वह रोमानिया से निकले और दिन में साढ़े 11 बजे दिल्ली आ गए।
विज्ञापन



 दिल्ली में अपने बाबा डॉ. राजकुमार शर्मा के पास रुकने के बाद शनिवार को पिसावा पहुंचे। इस दौरान माता-पिता ने आए हुए लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष चंद्र उर्फ बोसी, पूर्व प्रधान गंगाशरन गुप्ता, जयप्रकाश अग्रवाल, नितिन गुप्ता, मिथलेश शर्मा, कुलदीप चौधरी, चंद्रजीत शर्मा, हरिश्चंद्र, मनोज गुप्ता, गौरव कुमार, मोनू आगरा, डॉ. चंद्रपाल शर्मा मीरपुर, राममहेश प्रधान, रौबी चौधरी ने घर पहुंचकर गौरव को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed