फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Indecent comment on Rahul Gandhi in Congress WhatsApp group, outrage

कांग्रेस के व्हाट्सएप ग्रुप में राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी, आक्रोश  

Tue, 13 Oct 2020 12:35 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 13 Oct 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Indecent comment on Rahul Gandhi in Congress WhatsApp group, outrage
राहुल गांधी - फोटो : ANI
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के निर्देश पर बने व्हाट्स एप ग्रुप पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के संबंध में अभद्र पोस्ट करने पर कांग्रेसियों में आक्रोश है। कांग्रेसियों ने ग्रुप एडमिन जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह और पोस्ट डालने वाले कार्यकर्ता मनोज पवार को पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित करने की मांग की है। इधर, इस मामले में कांग्रेस के नेता ठाकुर आनंदपाल सिंह ने थाना बन्नादेवी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



युवक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर आनंदपाल सिंह, वरिष्ठ नेता मनोज सक्सेना, इंजीनियर आगा यूनुस, विनोद पांडे आदि ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पत्र लिखकर कहा है कि व्हाट्स एप ग्रुप पर जो राहुल गांधी के संबंध में पोस्ट डाली गई है, उससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। यह ग्रुप कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह चला रहे हैं। कांग्रेस के जिला महासचिव एमएल पापा ने भी प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेसियों ने कहा कि इस मामले को लेकर कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं।
विज्ञापन



इस संबंध में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चौधरी सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि जिसने भी यह पोस्ट डाली है, उसके खिलाफ संगठन के स्तर पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए लिख रहा हूं। उसे अधिक से अधिक समय के लिए पार्टी से निष्कासित कराया जाएगा। कानूनी कार्रवाई करने के लिए भी अधिवक्ताओं से मशविरा लिया जा रहा है। आईटी और साइबर एक्ट में मामला दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आहत आनंदपाल ने जिला सचिव पद से दिया इस्तीफा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के व्हाट्स एप ग्रुप में राहुल गांधी पर अभद्रता पूर्ण पोस्ट से आहत जिला कांग्रेस कमेटी में जिला सचिव ठाकुर आनंदपाल सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को लिखित में भेज दिया है। ठाकुर आनंदपाल सिंह संजय गांधी के समय में युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष थे। आपातकाल के बाद आई जनता पार्टी की सरकार के समय में वे जेल भी गए। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि मौजूदा जिलाध्यक्ष की कमेटी में वह काम नहीं कर सकते हैं। मौजूदा जिला अध्यक्ष द्वारा संचालित व्हाट्सएप ग्रुप में जिस तरीके से कांग्रेस के बड़े नेताओं का अपमान हो रहा है उससे वह बेहद आहत हैं और इसीलिए इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed