फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Indecency, assault with village pradhan son

ग्राम प्रधान-बेटे के साथ अभद्रता, मारपीट: एएसपी कासगंज करेंगे जांच, सहपऊ पुलिस पर लगे आरोप

Tue, 27 Aug 2024 03:41 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 27 Aug 2024 03:41 AM IST
सार

वाकया 24 अगस्त का है। यहां ग्राम समाज की भूमि से संबंधित मामले को लेकर धाधऊ के प्रधान समाधान दिवस में गए थे। वहां से राजस्व टीम व पुलिस मौके पर गई थी। पहले मौके पर पुलिस ने प्रधान व उनके बेटे से अभद्रता की।

विज्ञापन
Indecency, assault with village pradhan son
एएसपी कासगंज करेंगे जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहपऊ पुलिस पर धाधऊ के ग्राम प्रधान व उनके बेटे के साथ अभद्रता, मारपीट के मामले में 26 अगस्त को आईजी रेंज शलभ माथुर से शिकायत की गई। सादाबाद के रालोद विधायक प्रदीप चौधरी गुड्डू के साथ प्रधान आईजी से मिलने पहुंचे और पूरा वाकया बताया। 

विज्ञापन


आईजी स्तर से उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया गया है और पुलिस पर लगे आरोपों की जांच दूसरे जनपद में यानि कासगंज के एएसपी को सौंपी है। उनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन


वाकया 24 अगस्त का है। यहां ग्राम समाज की भूमि से संबंधित मामले को लेकर धाधऊ के प्रधान समाधान दिवस में गए थे। वहां से राजस्व टीम व पुलिस मौके पर गई थी। पहले मौके पर पुलिस ने प्रधान व उनके बेटे से अभद्रता की। आरोप है कि फिर थाने लाकर मारपीट कर दी। उनके बेटे को हिरासत में ले लिया। थानेदार पर भी अभद्रता व जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने का आरोप लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह विषय 26 अगस्त को उनके समक्ष आया है। इस मामले में प्रधान पक्ष को भरोसा दिलाया गया है और मामले की जांच हाथरस से हटाकर दूसरे जिला कासगंज के एएसपी को दी गई है। वह जांच कर मामले में जो भी रिपोर्ट देंगे। उसके अनुसार अनुशासनात्मक व विभागीय कार्रवाई की जाएगी। किसी भी जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए।-शलभ माथुर, आईजी रेंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed