फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Increase four more centers for wheat purchase in the district

Aligarh News: जिले में गेहूं खरीद के लिए चार केंद्र और बढ़ाए

Mon, 17 Apr 2023 10:03 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Mon, 17 Apr 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
Increase four more centers for wheat purchase in the district
प्रदेश सरकार ने जिले के किसानों को अपना गेहूं बेचने के लिए सुविधा प्रदान करते हुए चार क्रय केंद्र और बढ़ा दिए हैं। अब जिले में 96 केंद्रों से बढ़कर 100 क्रय केंद्र हो गए हैं। इससे किसानों को गेहूं बेचने में आसानी होगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2155 रुपये प्रति क्विंटल की दर से घोषित किया है। गेहूं खरीद की दरों में बीते साल की अपेक्षा इस बार 110 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। गेहूं खरीद की नोडल प्रभारी एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा ने बताया कि किसानों को सुविधा देने के उद्देश्य से धनीपुर मंडी में एक और केंद्र, जुलूपुर सिंहौर में एक केंद्र, हरदुआगंज अनाज मंडी एवं गंगीरी क्षेत्र में क्रय केंद्र खोले गए हैं।
विज्ञापन




जिले में अब तक 658 किसानों से 1232.6 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। जिनमें कुल भुगतान 704.56 लाख में से 95.44 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे एवं ई-पॉश मशीन के जरिए गेहूं की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed