{"_id":"5736348d4f1c1b7e1091999e","slug":"including-illegal-pistol-was-nabbed-lovers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध पिस्टल सहित दबोचा गया प्रेमी युगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध पिस्टल सहित दबोचा गया प्रेमी युगल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
पिस्टल
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
महानगर के रामघाट रोड पीएससी गंदे नाले के पास बृहस्पतिवार रात एक प्रेमी जोड़े को आपत्तिजनक हालत में जब दबोचा गया तो युवक के पास पिस्टल भी मिल गई। इस पर पुलिस दोनों को थाने ले आई और पड़ताल के बाद युवती को तो छोड़ दिया गया। मगर युवक को जेल भेज दिया गया। पकड़े गए युवक पर पहले भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
बताया गया है कि देर रात बाइक पर युवत-युवती आपत्तिजनक हालत में घूमते लोगों ने देखे तो उन्हें दबोच लिया। खबर पर हरदुआगंज व क्वार्सी दोनों थानों की पुलिस पहुंच गई। तलाशी में युवक की अंटी में एक अवैध पिस्टल भी मिल गई। दोनों को थाने लाकर पूछताछ हुई तो दोनों ने प्रेम संबंध होना बताया। बाद में पता चला कि पकड़ा गया युवक आदिल उर्फ अज्जू निवासी न्यू सरसैयद नगर जीवनगढ़ पहले डकैती व हत्या जैसे मुकदमों में आरोपी रहा है। हालांकि युवती को परिजनों को बुलाकर हिदायत देकर छोड़ दिया गया और युवक को जेल भेज दिया गया। एसओ के अनुसार युवक पर अवैध पिस्टल रखने का मुकदमा दर्ज किया गया है।