फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In the city of stealing the unbridled Chorlllakhon

शहर में फिर बेलगाम चोर..लाखों की चोरियां

Mon, 07 Dec 2015 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Mon, 07 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
In the city of stealing the unbridled Chorlllakhon
महानगर में चोर-बदमाश एक बार फिर बेलगाम हो चले हैं। इसी क्रम में शनिवार रात चोरों ने भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष व धनीपुर मंडी की एक आढ़त की दुकान से कई लाख का माल चोरी कर लिया।
विज्ञापन


पहली घटना में करीब साढ़े तीन लाख का और दूसरी में सात लाख का माल चोरी गया है। मंडी में हुई चोरी के बाद पुलिस के रवैये को लेकर व्यापारी गुस्से में हैं और सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


व्यापारियों का साफ-साफ कहना है कि पिछले कुछ दिन में यहां नवीं चोरी हुई है। मगर पुलिस का इन चोरियों के खुलासे को लेकर कतई कोई ध्यान नहीं है, बल्कि चोरी को संदिग्ध करार और दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता को पड़ोसियों ने दी चोरी की खबर

भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रीता राजपूत शताब्दी नगर के श्रीजी एंकलेब में रहती हैं। इन दिनों बेटी दिल्ली में पढ़ाई कर रही है। पिता हाकिम सिंह वर्मा काम से गांव गए थे। वह खुद 5 दिसंबर को पार्टी की लखनऊ में मीटिंग में शामिल होने गई थीं।

घर पर ताला लगा था। रविवार सुबह आठ बजे पड़ोसी मयंक गुप्ता ने उन्हें फोन पर घर के ताले टूटे होने की खबर दी। जब उन्हें खबर मिली तो वह रास्ते में थीं। दोपहर 12 बजे घर पहुंचने पर पाया कि घर का मुख्य दरवाजा व अंदर का दरवाजा टूटा हुआ था। अलमीरा भी टूटी पड़ी थी।

चोर घर से सोने का गले का सेट, चार चूड़ियां, तीन अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, चांदी के 14 सिक्के, बीस हजार रुपये नगद, बर्तन, कपड़े आदि सहित करीब साढ़े तीन लाख का माल ले गए। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को खबर देते हुए क्वार्सी थाने में तहरीर दे दी है।

गैस कटर से काट दी आढ़ती की तिजोरी

गांधीपार्क के वैष्णोधाम निवासी मनवीर सिंह की धनीपुर मंडी में दुकान नंबर बी-8 में आढ़त की दुकान है। शनिवार रात आठ बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए। दोपहर करीब 12 बजे उनकी दुकान पर ट्रक में माल आया।

रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते दुकानें बंद थीं। मगर ट्रक आने पर वह दुकान पहुंचे तो पाया कि शटर व अंदर तिजोरी गैस कटर से कटी पड़ी थी। तिजोरी से 7 लाख 5 हजार रुपये गायब थे।


 इस खबर पर तमाम व्यापारी व इलाका पुलिस भी पहुंच गई। मगर पुलिस ने मामले में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसे लेकर व्यापारियों का आक्रोश भड़क गया। व्यापारियों का कहना था कि पिछले कुछ माह में यह धनीपुर में नवीं चोरी है। मगर पुलिस चोरियों के खुलासे और नियंत्रण पर कोई ध्यान नहीं दे रही।

इसे लेकर व्यापारियों की ओर से पुलिस के खिलाफ सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इस हड़ताल को तमाम व्यापारियों ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed