फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   In Panihawar, a woman committed suicide by hanging herself from a fan.

Aligarh News: पनिहावर में महिला ने पंखे से फंदा लगाकर की खुदकुशी

Tue, 03 Feb 2026 02:11 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
In Panihawar, a woman committed suicide by hanging herself from a fan.
क्षेत्र के गांव पनिहावर में रविवार की रात गृहक्लेश में एक महिला ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मायके पक्ष के लोग पुलिस प्रक्रिया के बाद शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने बताया कि अनिल की शादी आठ साल पहले अकराबाद के गांव अधौन की गीता के साथ हुई थी, लेकिन दोनों के बीच आए दिन विवाद होने से घर में क्लेश बना रहता था। रविवार की रात अनिल से कहासुनी के बाद गीता मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चली गई, जहां पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली, रात करीब 10:00 बजे अनिल कमरे में पहुंचा तो गीता के शव को फंदे पर लटका देखकर होश उड़ गए, अनिल की चीख-पुकार पर सुनकर परिवार के अलावा आस-पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। फंदे पर लटके शव को नीचे उतारा। सूचना पर गीता के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। गीता ने अपने पीछे एक बेटे को छोड़ा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मायके पक्ष के लोगों के सुपुर्द कर दिया। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि शव को मायके वाले शव को ले गए हैं, अभी मायके पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed