{"_id":"5e518d308ebc3ec9871affab","slug":"in-khateekan-area-protestors-attacked-on-a-man-who-was-shooting-video-of-procession-aligarh-news-ali2274169163","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए के विरोध में निकल रहे जुलूस के दौरान खटीकान में टकराव बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए के विरोध में निकल रहे जुलूस के दौरान खटीकान में टकराव बचा
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून व सीएए को लेकर फिर से मुखर हुए विरोध के क्रम में शहर में तनावपूर्ण हालात बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार दोपहर मिश्रित आबादी वाले मोहल्ला खटीकान टकराव होते-होते बच गया। सीएए के विरोध में ऊपरकोट से जुलूस निकाल कर आ रहे युवकों ने वीडियो बना रहे युवक को दौड़ा दिया। हालांकि वह हाथ नहीं आया, मगर बीच-बचाव में आए कुछ दुकानदारों से हाथापाई हो गई।
इस खबर पर देहली गेट थाने पहुंचे भाजपाइयों ने मारपीट करने व लूट की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने भाजपाइयों को समझाबुझाकर शांत करते हुए वापस भेजा और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। देर रात मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही थी। थाना देहली गेट क्षेत्र में प्रदीप कुमार की प्रेम सागर स्टील बर्तन भंडार नाम से दुकान है। उसके बराबर दो दुकानों में बीयर की शॉप हैं। दोपहर करीब तीन बजे ऊपरकोट से युवकों की टोली जुलूस निकालते हुए नारेबाजी करते जा रही थी। इसी दौरान बीयर शॉप पर खड़ा एक युवक उनकी वीडियो बनाने लगा। यह देख जुलूस में मौजूद युवक भड़क गए और उसे पकड़ने दौड़ पड़े। वह तो किसी तरह बचकर भाग गया।
मगर बचाव में आए दुकानदारों से टकराव हो गया। हंगामा बढ़ने पर जुलूस निकाल रहे युवक चले गए। बाद में भाजपा महानगर मंत्री संजू बजाज संग थाने पहुंचे प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में मारपीट व लूट की कोशिश का आरोप लगाया है। जिसमें वीडियो के आधार पर कुछ नाम भी खोले गए हैं। इंस्पेक्टर देहली गेट धीरेंद्र मोहन के अनुसार वीडियो बनाने पर हाथापाई हो गई थी। तहरीर पर मुकदमा आदि कार्रवाई की जा रही थी। इस मौके पर अजय जलेसरिया, संजय भीलवाड़ा, विनय वार्ष्णेय, दीप सिंह, अतुल राजाजी, विशाल देशभक्त, हर्षद हिंदू, राहुल वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। इस मामले में संजू बजाज ने कहा है कि लोग इस तरह की हरकतों से बाज आएं। वरना हम भी पीछे नहीं हटेंगे।