{"_id":"661813db561ca02ce20bcbaf","slug":"illegal-weapon-supplier-arrested-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: अवैध हथियार सप्लाई का व्हाट्सएप पर लेता था ऑर्डर, अलीगढ़ का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: अवैध हथियार सप्लाई का व्हाट्सएप पर लेता था ऑर्डर, अलीगढ़ का रहने वाला आरोपी गिरफ्तार
Thu, 11 Apr 2024 10:16 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 11 Apr 2024 10:16 PM IST
सार
अलीगढ़ के गांव गांगरौल के रहने वाले अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को सूरजपुर पुलिस ने दबोच लिया। वह पिछले दो वर्षों से हथियारों की तस्करी कर रहा है। सुबह सात-आठ बजे अलीगढ़ से बस में बैठकर आता है। हथियार बेचकर शाम को अलीगढ़ वापस चला जाता है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीमावर्ती जिले अलीगढ़ से अवैध हथियार लाकर गौतमबुद्ध नगर में सप्लाई करने वाले हथियारों के तस्कर को थाना सूरजपुर पुलिस ने 11 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो पिस्टल, चार तमंचे और 34 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह यहां पर किन-किन लोगों को हथियारों की सप्लाई करता था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सूरजपुर चौक से पकड़ा गया आरोपी लोकेश जिला अलीगढ़ के गांव गांगरौल का रहने वाला है। वह वहां पर हथियार बनाने वालों के संपर्क में है। वह पिछले दो वर्षों से हथियारों की तस्करी कर रहा है। सुबह सात-आठ बजे अलीगढ़ से बस में बैठकर आता है। हथियार बेचकर शाम को अलीगढ़ वापस चला जाता है। थाना सूरजपुर के प्रभारी ने बताया कि लोकेश जेवर में भी कई बार अवैध हथियारों की सप्लाई कर चुका है। यह 10 हजार रुपये में तमंचा और 50 से लेकर 70 हजार रुपये तक में पिस्टल देता है।
विज्ञापन