फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Illegal unipoles installed in Sadabad will be removed, campaign will start from tomorrow

Aligarh News: सादाबाद में लगे अवैध यूनिपोल हटेंगे, कल से चलेगा अभियान

Mon, 12 Jan 2026 02:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Illegal unipoles installed in Sadabad will be removed, campaign will start from tomorrow
सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नजर आ रहा है। इसी क्रम में सादाबाद नगर क्षेत्र में आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर लगे सभी अवैध यूनिपोलों को हटाने का निर्णय लिया गया है। डीएम के निर्देश पर मंगलवार से व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई), लोक निर्माण विभाग तथा नगर पंचायत प्रशासन संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। इन यूनिपोलों का प्रयोग बड़े होर्डिंग्स और विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए किया जा रहा था, जिससे यातायात बाधित होने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। कई स्थानों पर बड़े आकार के होर्डिंग्स लगाकर सड़कों को घेर लिया गया है, जिससे बड़े वाहनों के चालकों का ध्यान भटकता है। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि सड़क सुरक्षा सर्वाेपरि है और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी ढांचे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान अवैध यूनिपोलों को हटाने के साथ-साथ नियमानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed