फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   IGRS: Aligarh division tops in the state in redressal of grievances

आईजीआरएस : शिकायत निस्तारण में अलीगढ़ मंडल प्रदेश में अव्वल

Thu, 03 Aug 2023 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
IGRS: Aligarh division tops in the state in redressal of grievances
जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) और हेल्पलाइन पर शिकायत निस्तारण के मामले में अलीगढ़ मंडल प्रदेश में पहले स्थान पर रहा, जबकि अलीगढ़ जिले ने प्रदेश में 13वां स्थान हासिल किया है। बीते माह जिला 14वें स्थान पर था। वहीं, जिले की गभाना व इगलास तहसील ने भी संयुक्त रूप से सूबे में पहला स्थान हासिल किया है। हालांकि, शिकायत निस्तारण में खराब प्रदर्शन करने पर खैर तहसील को 75वां स्थान मिला है।
विज्ञापन




आईजीआरएस और हेल्पलाइन पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद समीक्षा करते हैं। लापरवाही पर सख्ती करते हैं। इसको लेकर बीते माह मुख्य सचिव की तरफ से खराब प्रदर्शन करने वाले अफसरों को पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन




इसके बाद से अलीगढ़ जिले की रैंकिंग में सुधार हुआ है। यह दूसरा अवसर है, जब अलीगढ़ जनपद पहले 20 स्थान पर पहुंचा है। अलीगढ़ मंडल में शामिल जिलों की बात करें तो अलीगढ़ पहले, कासगंज दूसरे, एटा तीसरे एवं हाथरस चौथे स्थान पर रहा। प्रदेश में कासगंज 30वें, एटा 46वें और हाथरस 52वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिछले माह 26 अधिकारियों को मिली थी चेतावनी



जनता दर्शन हो या फिर डीएम-कमिश्नर के पास आने वाले फरियादियों की सबसे ज्यादा शिकायतें जमीन के विवाद से जुड़ी होती हैं। इन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही उजागर हो रही थी। इस पर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने पिछले माह 26 अधिकारियों को चेतावनी एवं प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की थी। असर यह हुआ कि शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में गभाना एवं इगलास तहसील प्रदेश में पहले स्थान पर और जिला 13वें स्थान पर रहा।


अलीगढ़ की प्रदेश में स्थिति



अप्रैल में 74वां, मई में 53वां, जून में 14वां, जुलाई में 13वां स्थान।







अलीगढ़ मंडल में जनपदवार स्थिति



जनपद पूर्णांक प्राप्तांक फीसदी रैंक



अलीगढ़ 130 126 96.92 13



कासगंज 130 124 95.38 30



एटा 130 123 94.62 46



हाथरस 130 122 93.85 52





प्रदेश में जिले की तहसीलों की स्थिति



गभाना - 01, इगलास - 01, कोल - 25, अतरौली - 50, खैर -75।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed