फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If you pay attention to nutrition before pregnancy, delivery will be easy

गर्भधारण से पहले दें पोषण पर ध्यान तो प्रसव भी होगा आसान

Fri, 31 Jan 2020 11:44 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 31 Jan 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
If you pay attention to nutrition before pregnancy, delivery will be easy
निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप में महिलाओं को देखती डॉ. अंचल पांडे। - फोटो : Rupesh
अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत महिलाओं के लिए एक नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर शुक्रवार को धनीपुर मंडी के पास ओम हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर पर आयोजित किया गया। इसमें 150 से अधिक महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उन्हें परामर्श के साथ दवाओं का वितरण भी किया गया।   
विज्ञापन


शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अंचल पांडेय महिलाओं को गर्भधारण करने से लेकर प्रसव तक बरतने वाली सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि गर्भधारण के बाद महिला को अपने खानपान पर ध्यान देने की विशेष जरूरत है। इसके अलावा बच्चे के जन्म से पहले और बाद में टीकाकरण का भी बहुत ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन



डॉ. पांडेय ने बताया कि मध्यम वर्ग में अधिकांश महिलाओं में हीमोग्लोबिन सामान्य से कम स्तर का पाया जाता है। इसके लिए भरपूर पोषण और हरी सब्जियों के सेवन की जरूरत है। साथ ही जिंक, प्रोटीन, विटामिन सी से भरपूर आहार भी लेने की जरूरत है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जितेंद्र वीर सिंह ने भी महिलाओं को स्वस्थ जीवन शैली और उसमें मददगार उपायों के संबंध में अवगत कराया। इस अवसर पर नि:शुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अगर गर्भधारण से पहले से ही महिलाएं अपने स्वास्थ्य और खान पान का ध्यान रख सकें तो इसका अच्छा प्रभाव होने वाले बच्चे पर भी पड़ता है। अमर उजाला अपराजिता स्वास्थ्य शिविर में यही बात महिलाओं को मुख्य रूप से बताई गई है’
- डॉ. अंचल पांडेय, स्त्री रोग विशेषज्ञ

‘इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में आने पर बहुत सी जानकारियां मिली हैं जो मददगार साबित होंगी। अमर उजाला का यह अपराजिता शिविर अच्छा प्रयास है’ - लतेश वर्मा, निवासी धनीपुर 


‘इस शिविर में आकर न सिर्फ स्वास्थ्य का परीक्षण हुआ है बल्कि आने वाले दिनों के लिए उचित मार्गदर्शन भी मिला है’ - सुनीता, निवासी धनीपुर ब्लाक

‘अपराजिता हेल्थ कैंप एक अच्छा प्रयास है। इसमें सामान्य परीक्षण से हटकर मां और बच्चे के सही विकास और पोषण के संबंध में जानकारी भी दी गई है’ - डाली सक्सेना, निवासी संगम विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed