फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If there is any problem after recovering from Corona, then feel free to tell

कोरोना से ठीक होने के बाद कोई परेशानी हो तो बेहिचक बताएं

Mon, 14 Jun 2021 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
If there is any problem after recovering from Corona, then feel free to tell
कोरोना से ठीक होने के बाद अगर कोई समस्या हो तो चिकित्सक को फोन कर बताएं। वह नि:शुल्क आपको परामर्श देंगे। चिकित्सकों को आप दोपहर 12 से 1 बजे के बीच फोन कर परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन

संगठन के निर्देश पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयदीप गौड़ के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम सेवा कार्य कर रही है। दोपहर में फोन कर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श ले सकते हैं। भाजपा द्वारा चिकित्सकों का नंबर भी जारी किया गया है। जयदीप गौड़ ने बताया कि कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों में नए-नए लक्षण दिख रहे हैं। कमजोरी, चक्कर आना, भूख न लगना, किसी कार्य में मन न लगना आदि की शिकायतें सामने आ रही हैं। किसी भी आदमी को कोई दिक्कत हो तो डॉक्टर को फोन कर परामर्श ले सकता है।
विज्ञापन

इन डॉक्टरों के पास करें फोन -दोपहर 12 से 1 बजे-
- डॉ. एमपी सिंह, चौधरी हॉस्पिटल - 9412273434
- डॉ. संजीव शर्मा, एसजेडी हॉस्पिटल - 9412757481
- डॉ. संजीव शर्मा, सस्मित हॉस्पिटल - 9456689203
- डॉ. विभव वार्ष्णेय, द होप हॉस्पिटल - 8979426656
प्रकोष्ठ एवं मोर्चों के गठन पर चर्चा
अलीगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह की अध्यक्षता में क्वार्सी चौराहे के समीप स्थित सर्किट हाउस में संगठन को दुरुस्त करने को लेकर समीक्षा बैठका का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्ट कोविड प्रबंधन से संबंधित जिम्मेदारी तय की गई। साथ ही 2022 की विधान सभा चुनाव से पहले भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ, विभाग एवं मोर्चों के गठन को लेकर चर्चा की गई। संगठनात्मक संरचना को लेकर एमएलसी श्रीचंद्र शर्मा ने दिशा निर्देश दिया। हेमंत राजपूत, अनीता जैन, गोपाल माहेश्वरी, शिवनारायण शर्मा, पंकज पवार, जयदीप गौड़, मीना कुमारी, अनेकपाल सिंह, आशीष कुमार, सुरेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed