{"_id":"5f33fda18ebc3e3d1e00236a","slug":"if-the-stadium-does-not-open-till-august-15-there-will-be-movement-city-office-news-ali2410193160","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त तक स्टेडियम न खुला तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त तक स्टेडियम न खुला तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम को 15 अगस्त तक नहीं खोला गया तो खेल संघ के पदाधिकारी सड़कों पर आंदोलन करेंगे। यह धमकी यूपी ओलंपिक के सह संयुक्त सचिव मजहर उल कमर ने दी है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि पंजीकृत खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम बंद है, जबकि आर्थिक रूप से संपन्न लोगों के बच्चे स्टेडियम में अभ्यास कर रहे हैं। स्टेडियम को खोले जाने को लेकर मजहर उल कमर की अध्यक्षता में ऑनलाइन खेल संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें जिला कुश्ती एसोसिएशन के सचिव भगत सिंह बाबा, उपाध्यक्ष हरकेश चौधरी, जिला हैंडबाल एसोसिएशन व वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव सुधीश कुमार, जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव शमशाद निसार, राष्ट्रीय एथलेटिक्स में मेडलिस्ट हीरा सिंह, जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव मोहम्मद अली, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के सचिव प्रेम सिंह लोधी, जिला कराटे एसोसिएशन के सचिव मिर्जा वसीम बेग, अध्यक्ष दीपाली जैन , जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सचिव विनीत यादव, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एडवोकेट अजय सिंह आदि ने स्टेडियम बंद होने की निंदा की।
मजहर ने कहा कि क्रीड़ा अधिकारी के खिलाफ कॅरियर खराब करने के डर से खिलाड़ी अपनी आवाज बुलंद नहीं करते हैं। इस संबंध में जिला क्रीड़ाधिकारी अनिल कुमार ने सारे आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि स्टेडियम खोले जाने की अनुमति खेल निदेशालय से नहीं मिली है।