{"_id":"63655ee9f23113205c00de64","slug":"if-the-demands-are-not-met-the-gas-distributors-will-go-on-indefinite-strike-city-office-news-ali304028437","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी सांकेतिक, मांगें न मानीं तो अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे गैस वितरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी सांकेतिक, मांगें न मानीं तो अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाएंगे गैस वितरक
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते गैस एजेंसी संचालक नरेंद्र सिंह, मनोज, केके तिवारी, प्रतिमा सिंह संवाद।
- फोटो : CITY OFFICE
कस्बा छर्रा के एलपीजी वितरक निलय गुप्ता पर अनियमितता का झूठा आरोप लगाकर विभिन्न धाराओं में फर्जी मुकदमा लिखकर जेल भेजने को लेकर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों में भारी आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने घटना के विरोध में शुक्रवार को एक दिवसीय कारोबार को बंद रखकर गैस सिलिंडर की आपूर्ति को ठप रखा।
देवोत्थान पर बड़ा सहालग होने से लोगों को गैस एजेंसियों के बंद रहने से गैस सिलिंडर के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। एलपीजी गैस वितरकों ने एसोसिएशन के अध्यक्ष कमला कांत तिवारी की अध्यक्षता में शहर के रघुवीरपुरी स्थित एक होटल में बैठक कर अगली रणनीति तैयार की। उन्होंने साफ किया कि अभी तो यह सांकेतिक हड़ताल थी। अगर प्रशासन ने उनकी जायज मांगों को नहीं माना तो उन्हें मजबूर होकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लेना पड़ेगा। इसके लिए जल्द ही एसोसिएशन अपना निर्णय लेगी। मीडिया से बातचीत में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमला कांत तिवारी, महामंत्री प्रतिमा सिंह एवं मनोज शैली एडवोकेट ने बताया कि पुलिस द्वारा छर्रा के गैस एजेंसी वितरक के विरुद्ध अपराधियों की तरह की गई कार्रवाई का विरोध करते हैं।
उन्होंने कहा कि घटना के विरोध में सांकेतिक रूप से जिले भर की गैस एजेंसियों को बंद रखकर पुलिस- प्रशासन से झूठे मुकदमे को निरस्त करने के बाद जेल में बंद गैस एजेंसी संचालक निलय गुप्ता और उनके स्टाफ को रिहा करने, एचएसएचपी गैस एजेंसी के वितरक आमिर को गिरफ्तार न किए जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुकदमे में निलय गुप्ता का नाम शामिल नहीं था। इसके बाद भी उन्हें पूरे षड्यंत्र में शामिल बताकर उनके साथ ही उनके निर्दोष स्टाफ को संगीन धाराओं में जेल भेज दिया गया है। कुछ ही घंटों में जांच करके जेल भेज देने की कार्रवाई से ऐसा प्रतीत होता है कि यह कार्रवाई गैस वितरकों को दबाव में लाने के उद्देश्य की गई है, जबकि दूसरे गैस एजेंसी संचालक आमिर की गिरफ्तारी के लिए अपराधियों एवं आतंकवादियों की तरह से दविश दी जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग रखी कि गैस एजेंसी संचालकों के विरुद्ध दर्ज किए गए झूठे मुकदमों को तत्काल निरस्त किया जाए और गिरफ्तार किए गए गैस एजेंसी के मालिक को रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस- प्रशासन ने मांगों को नहीं माना तो गैस एसोसिएशन अनिश्चितकालीन बंदी रखने को मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि एलपीजी एसोसिएशन से कहा कि रसोई से जुड़े इस संवेदनशील मामले में गृहणियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए एक दिवसीय बंद रखा गया है। उन्होंने बताया कि उनकी इस मांग के पक्ष में पड़ोसी जिलों के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपे हैं। यदि मांगों पर कार्रवाई न हुई तो देशव्यापी हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर झम्मन लाल अग्रवाल, आशीष कुलश्रेष्ठ, मोहम्मद यूसुफ, नरेंद्र तोमर, गौरव, यतेंद्र, सनी, सोमदत्त पचौरी आदि गैस एजेंसी संचालक मौजूद रहे।