फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   If not waive the fee imposed on the temple tax

फीस माफ नहीं की तो लगा दिया गुरुद्वारे पर टैक्स

Sun, 04 Sep 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 04 Sep 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
बैकुंठ नगर गुरुद्वारे पर नगर निगम द्वारा कर आरोपित किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। क्षेत्रीय पार्षद पुष्पेंद्र जादौन ने पहले गुुरुद्वारे के ज्ञानी भूपेंद्र सिंह और उसके बाद महापौर शकुंतला भारती सहित नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर मामले को रखा। प्रकरण की पृष्ठभूमि में नगर निगम के एक कर्मचारी के बेटे की गुरुद्वारे के स्कूल में फीस माफी नहीं होने का मामला प्रकाश में आया।
विज्ञापन


पार्षद पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि उन्होंने जब ज्ञानी भूपेंद्र सिंह से बात की तो उन्हें बताया गया कि नगर निगम कर्मचारी का बेटा गुरुद्वारे के स्कूल में पढ़ता है। कुछ दिन पहले कर्मचारी ने फीस माफ करने की बात कही तो स्कूल ने असमर्थता व्यक्त कर दी।
विज्ञापन


इस पर कर्मचारी ने देख लेने की धमकी दी और नगर निगम अधिकारियों को गुमराह कर कर आदि की स्थिति पैदा कर दी। शनिवार को इन्हीं सब बातों को महापौर और नगर आयुक्त के समक्ष रखा गया। बैठक में कहा कि शहर में अन्य धार्मिक स्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके बाहर मार्केट हैं। लेकिन वह टैक्स के दायरे में क्यों नहीं लिए। बरछी बहादुर दरगाह के बाहर 14 दुकानें हैं, इनमें से किसी एक दुकान पर भी कर नहीं लगाया गया है। जबकि यहां पर नगर निगम की ओर से ही इंटर लाकिंग का काम और हैंडपंप भी लगाया गया है।

बैठक में इसके अलावा एक और मुद्दा सेंटर प्वाइंट की बदहाली का उठाया गया। पुष्पेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि सेंटर प्वाइंट की सीवर व्यवस्था भंग हो गई है। यहां पर समद रोड पर, रेलवे स्टेशन रोड पर, बैंक की ओर नालों की खुदाई होनी बहुत जरूरी है।


साथ ही यहां पर एक गली में सीवर लाइन बिछायी जानी है, लेकिन ठेकेदार द्वारा इस काम में हीला हवाली बरती जा रही है। बैठक में अन्य पार्षदों ने अभी अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed