{"_id":"65cfa7985662bec56202faa5","slug":"ies-exam-will-be-held-at-two-centers-in-aligarh-on-18th-february-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"IES Exam: 18 फरवरी को अलीगढ़ में दो केंद्रों पर होगी आईईएस की परीक्षा, 682 परीक्षार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IES Exam: 18 फरवरी को अलीगढ़ में दो केंद्रों पर होगी आईईएस की परीक्षा, 682 परीक्षार्थी होंगे शामिल
Fri, 16 Feb 2024 11:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 16 Feb 2024 11:51 PM IST
सार
18 फरवरी को पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के साथ अलीगढ़ में आईईएस की परीक्षा भी होगी। यह परीक्षा दो केंद्रों पर होगी। इन केंद्रों पर 682 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
परीक्षा देने जाते परीक्षार्थी।
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इंजीनियरिंग सर्विसेज की परीक्षा 18 फरवरी को अलीगढ़ शहर के दो परीक्षा केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 682 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में 16 फरवरी को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। एडीएम सिटी ने बताया कि इंजीनियरिंग परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। नगर में श्री टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज एवं एसएमबी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन