फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ibrahim lost his one eye during fuss in aligarh

सीएए विरोध: उपद्रव में घायल इब्राहीम की एक आंख पूरी तरह खराब

Sun, 01 Mar 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Ibrahim lost his one eye during fuss in aligarh
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गत रविवार को पुराने शहर में हुए उपद्रव के दौरान घायल हुए इब्राहीम को इसकी कीमत अपनी एक आंख की रोशनी देकर चुकानी पड़ी है। इब्राहीम की एक आंख की रोशनी अब हमेशा के लिए पूरी तरह जा चुकी है। उनकी आंख में छर्रे लगे थे। जिसके बाद उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। इब्राहीम का अभी भी जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

इब्राहीम इस समय जेएन मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के वार्ड नंबर 11 में भर्ती हैं। इब्राहीम कहते हैं कि उनकी बिरयानी की दुकान ऊपर कोट पर है। जहां पर हमला हुआ मैं वहां से बरसों से सामान लेता हूं। उसकी दुकानदारी हमी लोगों से ही है। मुझे सबके नाम मालूम हैं। पहले से दुश्मनी जैसी कोई बात नहीं है। घटना वाले दिन अचानक छर्रे चलने लगे। छर्रे उनकी आंख में लगे। इब्राहीम को पहले ट्रॉमा सेंटर में रखा गया था। बाद में उन्हें वार्ड संख्या 11 में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले उपद्रव में गोली लगने से घायल हुए, तारिक के शरीर का कमर का हिस्सा पूरी तरह पैराइलज हो चुका है। अब जीवन भर तारिक दिव्यांग रहेंगे। जेएन मेडिकल कॉलेज के कैजुआलिटी मेडिकल आफिसर डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि इब्राहीम की एक आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई है। वह गंभीर अवस्था में लाए गए थे। आंख में छर्रे लगे थे। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

मीडिया से दूर किया इब्राहीम को
उपद्रव में घायल तारिक कै पैरालाइज होने का मामला प्रकाश में आने के बाद आंख की रोशनी गंवाने वाले इब्राहीम को मीडिया की पहुंच से दूर कर दिया गया है। इसी क्रम में उसे ट्रॉमा सेंटर से वार्ड संख्या 11 में शिफ्ट कर दिया है। यही नहीं उस तक पहुंचने के लिए मेेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति जरूरी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed