{"_id":"6419b79b0fdea573150d4d31","slug":"husband-went-to-see-his-uncle-middleman-sold-his-wife-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पति गया मामा को देखने, बिचौलिया ने उसकी पत्नी को ही बेच दिया, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पति गया मामा को देखने, बिचौलिया ने उसकी पत्नी को ही बेच दिया, रिपोर्ट दर्ज
Tue, 21 Mar 2023 07:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 21 Mar 2023 07:26 PM IST
सार
अलीगढ़ में गभाना क्षेत्र के गांव महराजपुर निवासी व्यक्ति ने एक व्यक्ति के खिलाफ पत्नी को बेचने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति अलीगढ़ में मामा को देखने अस्पताल आया था। बिचौलिया पत्नी, जेवरात और 18 हजार रुपये लेकर भाग गया।
विज्ञापन
पत्नी को भगा ले गया बिचौलिया
- फोटो : 123rf.com
विस्तार
पति ने बिचौलिया पर पत्नी को बेचने का आरोप लगाया है। शादी के बाद एक दिन पति मामा को देखने शहर गया। पीछे से बिचौलिया पत्नी और जेवरात और नकदी लेकर भाग गया और पत्नी को कहीं बेच दिया।
विज्ञापन
अलीगढ़ में गभाना क्षेत्र के गांव महराजपुर निवासी व्यक्ति ने एक व्यक्ति के खिलाफ पत्नी को बेचने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बेनामी ने कहा है कि उसकी शादी हाथरस जिले के थाना सासनी क्षेत्र के गांव खिटौली निवासी वीरेंद्र ने 10 अगस्त 2022 को 80 हजार रुपये में शांति देवी के साथ कराई थी।
विज्ञापन
बिचौलिया वीरेंद्र आए-दिन उसकी पत्नी से जेवरात और नकदी लेकर भाग जाने की कहता था। 16 मार्च को पति अलीगढ़ में मामा को देखने अस्पताल आया था। इस दौरान वीरेंद्र उसकी पत्नी शांति देवी को अपने साथ लेकर चला गया। जेवरात और 18 हजार रुपये भी साथ ले गया। पति ने वीरेंद्र सिंह से कहा कि उसकी पत्नी कहां है, तो उसने कहा आ जाएगी। बार-बार पूछने पर आरोपी बोला दूसरी शादी करा देंगे। शांति को कहीं बेच दिया है।
विज्ञापन