फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   husband went to see his uncle middleman sold his wife

Aligarh News: पति गया मामा को देखने, बिचौलिया ने उसकी पत्नी को ही बेच दिया, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 Mar 2023 07:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 21 Mar 2023 07:26 PM IST
सार

अलीगढ़ में गभाना क्षेत्र के गांव महराजपुर निवासी व्यक्ति ने एक व्यक्ति के खिलाफ पत्नी को बेचने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पति अलीगढ़ में मामा को देखने अस्पताल आया था। बिचौलिया पत्नी, जेवरात और 18 हजार रुपये लेकर भाग गया।

विज्ञापन
husband went to see his uncle middleman sold his wife
पत्नी को भगा ले गया बिचौलिया - फोटो : 123rf.com

विस्तार

पति ने बिचौलिया पर पत्नी को बेचने का आरोप लगाया है। शादी के बाद एक दिन पति मामा को देखने शहर गया। पीछे से बिचौलिया पत्नी और जेवरात और नकदी लेकर भाग गया और पत्नी को कहीं बेच दिया।

विज्ञापन


अलीगढ़ में गभाना क्षेत्र के गांव महराजपुर निवासी व्यक्ति ने एक व्यक्ति के खिलाफ पत्नी को बेचने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बेनामी ने कहा है कि उसकी शादी हाथरस जिले के थाना सासनी क्षेत्र के गांव खिटौली निवासी वीरेंद्र ने 10 अगस्त 2022 को 80 हजार रुपये में शांति देवी के साथ कराई थी। 
विज्ञापन


बिचौलिया वीरेंद्र आए-दिन उसकी पत्नी से जेवरात और नकदी लेकर भाग जाने की कहता था। 16 मार्च को पति अलीगढ़ में मामा को देखने अस्पताल आया था। इस दौरान वीरेंद्र उसकी पत्नी शांति देवी को अपने साथ लेकर चला गया। जेवरात और 18 हजार रुपये भी साथ ले गया। पति ने वीरेंद्र सिंह से कहा कि उसकी पत्नी कहां है, तो उसने कहा आ जाएगी। बार-बार पूछने पर आरोपी बोला दूसरी शादी करा देंगे। शांति को कहीं बेच दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed