{"_id":"6a05603b5b7d1ce03a0bb64b","slug":"husband-reaches-police-station-after-killing-his-wife-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा थाने, बोला- सिर पर फावड़े की मूंठ मार कर दिया उसका काम तमाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पत्नी की हत्या कर पति पहुंचा थाने, बोला- सिर पर फावड़े की मूंठ मार कर दिया उसका काम तमाम
Thu, 14 May 2026 11:10 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 14 May 2026 11:10 AM IST
सार
आरोप है कि कमल सिंह पत्नी नीलम से शराब पीने के लिए रुपये मांगता था। इस वजह से आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। बुधवार की रात को भी शराब के लिए रुपयों को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
पत्नी नीलम व हत्यारोपी पति कमल सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जवां क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी व्यक्ति ने 13 मई की रात करीब दस बजे फावड़ा मारकर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति थाने पहुंच गया और पुुलिस कर्मियों से बोला- साहब पत्नी को मार आया हूं। यह सुन पुलिस कर्मी भी सन्न रह गए। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि कमल सिंह (42) पुत्र पातीराम निवासी रामपुर मजदूरी करता है और शराब का आदी है। 13 मई की रात को वह नशे में घर पहुंचा। घर में किसी बात को लेकर पत्नी नीलम (38) से उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में आकर उसने नीलम के सिर में फावड़े की मूंठ (नीचे का हिस्सा) मार दिया। इससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर गई। घटना को देख रहे छह साल के छोटे बेटे रीतेश ने पास में रहने वाली अपनी मौसी को जानकारी दी।
विज्ञापन
जानकारी होने पर महिला की बहन व उसके परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए। नीलम को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को घटना के बारे में बता दिया। हत्या की जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतका की बहन जावित्री की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी पति से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है। मौके से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद कर लिया है। - सर्वम सिंह, सीओ।
महिला करती थी मजदूरी
परिजनों ने बताया कि कमल सिंह की शादी करीब 22 साल पहले नीलम पुत्री रामनारायण निवासी पूरन नगला मडराक के साथ हुई थी। नीलम पर तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। बड़ा बेटा देव कुमार व समीर, बेटी कोमल, मौनी व रीतेश हैं। बड़े बेटे देव कुमार व समीर बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। आरोप है कि कमल सिंह पत्नी नीलम से शराब पीने के लिए रुपये मांगता था। इस वजह से आए दिन दोनों में झगड़ा होता था। बुधवार की रात को भी शराब के लिए रुपयों को लेकर विवाद हुआ था। बहन जावित्री पत्नी रतन सिंह ने कमल सिंह के खिलाफ थाना जवां में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, कमल सिंह का आरोप है कि पत्नी करीब दो साल से किसी ठेकेदार के यहां मजदूरी करती थी और शराब का सेवन भी करती थी।