फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Husband gave triple talaq, brothers-in-law tried to rape, report filed

Aligarh News: पति ने दिया तीन तलाक, देवरों ने किया दुष्कर्म का प्रयास, रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू

Thu, 05 Sep 2024 05:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 05 Sep 2024 05:57 AM IST
सार

दो युवतियों की शादी थाना गोंडा के एक गांव निवासी शरीफ और शाहरुख के साथ हुई। शादी के बाद ही ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। एक को घर से निकाल दिया। दूसरी का ससुराल वाले उत्पीड़न करते रहे। देवर शाहरुख ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। 

विज्ञापन
Husband gave triple talaq, brothers-in-law tried to rape, report filed
दिया तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना के एक गांव निवासी महिला ने पति पर तीन तलाक देने व देवरों पर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में सूचना पर पहुंचे मायके वालों के साथ भी मारपीट कर बंधक बनाने की बात कही गई है।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने बताया कि उसने अपनी दो पुत्रियों की शादी थाना गोंडा के एक गांव निवासी शरीफ और शाहरुख के साथ की थी। शादी के बाद ही ससुराल वाले उन्हें दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। शाहरुख ने उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया। दूसरी पुत्री के साथ का भी ससुराल वाले उत्पीड़न करते रहे। उनकी पुत्री ने उन्हें बताया कि चार अगस्त को देवर शाहरुख ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की।
विज्ञापन


उसने पति शरीफ, सास व ससुर से शिकायत की तो उन्होंने कसम देकर घटना के बारे में किसी को भी बताने से रोक दिया। उसका पति नशे का आदी है, उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया, वह उससे मजदूरी कराकर रुपये छीन कर शराब पीता है। 30 अगस्त सुबह को महिला के दूसरे देवर शमीम ने महिला को अकेला पाकर दुष्कर्म की कोशिश की। जब वह पुत्री के ससुराल पहुंचे तो देखा कि उसे एक कमरे में बंद करके रखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर सुखराम, शमशुद्दीन, नशरुद्दीन, जाकिर, शमीम, शाहरुख, अनवरी पत्नी शमशुद्दीन ने लाठी,डंडों से पीटा व हमारे वाहनों में तोड़फोड़ कर बंधक बना लिया। शरीफ ने उसकी पुत्री को तीन तलाक दे दिया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने मुक्त कराया। आरोपियों ने उसकी पुत्री के दोनों बच्चों को अपने पास रख लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed