{"_id":"6794a486bcc4bb7a58003ac5","slug":"husband-arrested-for-killing-wife-by-slitting-her-throat-with-a-shovel-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पत्नी की फावड़े से गला काटकर हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, आलाकत्ल बरामद
Sat, 25 Jan 2025 02:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 25 Jan 2025 02:15 PM IST
सार
पति को पुलिस ने आलाकत्ल सहित गिरफ्तार कर लिया है। व्यक्ति ने पत्नी की 24 जनवरी शाम फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शराब के नशे में हुए झगड़े के बाद अतरौली में रायपुर स्टेशन के निकट रह रहे एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की 24 जनवरी शाम फावड़े से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आलाकत्ल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
नौ साल पहले भोला की शादी सरवन देवी निवासी बांदा के साथ हुई थी। 24 जनवरी शाम करीब 7.30 बजे भोला के घर से चीखने की आवाजें आने लगीं। लोग उधर दौडक़र पहुंचे तो सरवन देवी भागते हुए पड़ोसी के घर पहुंच गई। भोला फावड़ा लेकर वहां भी आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसने पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया। वह लहुलुहान होकर वहीं अचेत होकर गिर गई। जिससे महिला की मौत हो गई। हत्यारोपी पति वहां से फरार हो गया था।
विज्ञापन
गृहक्लेश में पति द्वारा पत्नि पर फावड़े से हमला कर घायल कर देने की सूचना पर तत्काल मौका मुआयना कर घायल पत्नि को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया था। उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने पर शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेजा गया। आलाकत्ल बरामद करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई ।- सर्जना सिंह, सीओ अतरौली
विज्ञापन