{"_id":"69cfabc4d6c43bcae40da9f8","slug":"husband-and-wife-quarrel-over-new-mobile-number-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मोबाइल का नया नंबर रिश्तेदारों को देने पर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, मामला पहुंचा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मोबाइल का नया नंबर रिश्तेदारों को देने पर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, मामला पहुंचा थाने
Fri, 03 Apr 2026 05:30 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:30 PM IST
सार
महिला ने नया मोबाइल नंबर केवल अपने पास रखने की बात कही। पति ने नंबर अपने रिश्तेदारों को दे दिया, जिससे नाराज होकर महिला उसके साथ गंगीरी चौराहे पर ही झगड़ने लगी।
विज्ञापन
पति-पत्नी में विवाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला और उसके पति के बीच मोबाइल नंबर को लेकर विवाद हो गया, जो बढ़ते-बढ़ते थाने तक पहुंच गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महिला ने पहले पति की मृत्यु के बाद अतरौली क्षेत्र के एक युवक से दूसरी शादी की थी। वह इन दिनों अपने मायके में रह रही थी और पति के बुलाने पर भी ससुराल नहीं जा रही थी। 3 अप्रैल को पति उसे लेने मायके पहुंचा, जहां महिला ने नया मोबाइल नंबर केवल अपने पास रखने की बात कही।
विज्ञापन
आरोप है कि पति ने नंबर अपने रिश्तेदारों को दे दिया, जिससे नाराज होकर महिला उसके साथ गंगीरी चौराहे पर ही झगड़ने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि महिला थाने पहुंच गई। थाना पुलिस ने बताया है कि दोनों को समझाकर घर भेज दिया है।
विज्ञापन