{"_id":"60b13df98ebc3e01963b64fc","slug":"how-much-wheat-farmers-can-now-sell-at-government-purchasing-centers-city-office-news-ali264146515","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी क्रय केंद्रों पर अब कितना भी गेहूं बेच सकेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी क्रय केंद्रों पर अब कितना भी गेहूं बेच सकेंगे किसान
विज्ञापन
सरकारी क्रय केंद्रों पर किसान कितना भी गेहूं बेच सकेंगे। जनप्रतिनिधियों व किसानों के विरोध को देखते हुए सरकार ने क्रय केंद्रों पर 20 क्विंटल तक गेहूं खरीद करने का आदेश वापस ले लिया है। बरौली विधायक ठा दलवीर सिंह ने आदेश वापस लेने पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहा है।
दो दिन पूर्व सरकार ने सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर एक किसान से मात्र 20 क्विंटल तक ही गेहूं खरीद के आदेश जारी किए थे। बुधवार को लागू हुए आदेश से किसान नाराज थे। अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसका संज्ञान लेते हुए बरौली विधायक व पूर्व मंत्री ठा दलवीर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर गेहूं खरीद में 20 क्विंटल का प्रतिबंध हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि उनकी फोन पर भी मुख्यमंत्री से वार्ता हुई। इस दौरान उन्होंने किसानों की दिक्कतें सीएम के सामने रखी। मुख्यमंत्री ने जल्द ही इस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। विधायक प्रवक्ता सुशील गुप्ता ने बताया कि खरीद में 20 क्विंटल का प्रतिबंध हट गया है। इसके लिए विधायक ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।
गेहूं खरीद के नोडल व एडीएम वित्त विधान जायसवाल ने बताया कि सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर एक किसान से अधिकतम 20 क्विंटल गेहूं खरीद का आदेश वापस हो गया है। अब किसान क्रय केंद्र पर कितना भी गेहूं बेच सकेगा।