फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   How can the hope of water conservation be fulfilled, the lake of Rahsupur itself is thirsty

Aligarh News: जल संरक्षण की कैसे पूरी हो आस, रहसूपुर का सरोवर ही प्यासा

Sat, 21 Mar 2026 03:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 21 Mar 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
How can the hope of water conservation be fulfilled, the lake of Rahsupur itself is thirsty
धनीपुर ब्लॉक के गांव रहसूपुर में 2022 में बनाए गए अमृत सरोवर को पानी और सफाई की दरकार है। सूखा पड़ा सरोवर महज एक बड़े गड्ढे के रूप में दिखाई पड़ता है, जिसके चारों ओर कई फीट ऊंची घास खड़ी है। लोग इसके किनारे टहलने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन


तीन तरफ से खेत और एक तरफ आम के बाग से घिरा सरोवर गांव से लगभग पांच सौ मीटर की दूरी पर है, जिसके कच्चे रास्तों पर तीन सीमेंटेड सीट रख दी गई हैं। अब ये केवल किसानों के खेत की रखवाली के दौरान बैठने के काम में आ रही हैं। ग्राम प्रधान गुलशन खां ने बताया 2022 में अमृत सरोवर योजना के तहत लगभग तीन बीघा में बने इस सरोवर को मनरेगा मजदूरों द्वारा गहरा किया गया, पैदल पथ तैयार कराया गया, बैठने के लिए बैंच डलवाईं और ध्वजा रोहण के लिए फाउंडेशन (चबूतरा) भी बनाया गया था। अब वह क्षतिग्रस्त हो चुका है।
विज्ञापन




ये भी जानें

- 2022 में तीन बीघा पोखर को अमृत सरोवर योजना के तहत किया था तैयार

- करीब ढाई लाख रुपये की लागत से सरोवर पर हुआ था कच्चा काम

- चार से पांच माह में तैयार बनकर तैयार हुआ था सरोवर

- सुरक्षा के लिए न गेट और न ही कोई फेंसिंग की गई





लोगों की बात...

सरोवर में न पानी है और न टहलने की जगह। ऐसे में न तो ये स्थानीय लोगों के काम आ रहा है और न ही पशु-पक्षियों के लिए। - सत्येंद्र शर्मा, रहसूपुर


सरोवर की जगह चयन गलत किया गया। जंगल में बनाना किसी के काम का नहीं रहा है। पंचायत घर के पास होता तो देखरेख होती।- विजेंद्र बंटी, रहसूपुर


-पास से निकले सुमेरा रजबहा से सरोवर में पानी भरवाया जा सकता है, ताकि भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को पानी मिल सके। - रफी अहमद खान, रहसूपुर।



सरोवर में जल्द ही रजबहा से पानी भरने की व्यवस्था की जाएगी। बीते साल मनरेगा से कोई काम नहीं हुआ, जिसके कारण सरोवर सूखने के साथ घास और गंदगी जमा हो गई है। जल्द ही प्रस्ताव बनाकर सफाई कराई जाएगा। - गुलशन खां, प्रधान रहसूपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


- सूखे सरोवर में पानी भरने के लिए ग्राम प्रधान पंचायत निधि का उपयोग कर सकते हैं। गर्मी शुरू हो गई है। पशु-पक्षियों को पानी मुहैया रहनी चाहिए। जीबी जी-राम-जी से बजट की जरूरत नहीं है। - सुरेश चंद्र गुप्ता, खंड विकास अधिकारी, धनीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed