फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Household appliances got damaged due to high tension line current, woman fainted

Aligarh News: हाईटेंशन लाइन के करंट से घरों के उपकरण फुंके, महिला बेहोश

Thu, 10 Jul 2025 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Household appliances got damaged due to high tension line current, woman fainted
गांव जगदेव नगरिया में बुधवार सुबह हाईटेंशन लाइन के एलटी लाइन से टच होने से घरों में उतरे करंट से लोगों के उपकरण फुंक गए। हैंडपंप के पास में खड़ी एक महिला चपेट में आ गई। गनीमत रही कि लाइन तुरंत ट्रिप कर गई, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव जगदेव नगरिया में गांव की सप्लाई के लिए लगी एलटी लाइन, गोंडा बिजलीघर के लिए अलीगढ़ से गोंडा जा रही एचटी लाइन के करीब से निकल रही है, दोनों लाइनों में एक जगह पर थोडा सा ही फासला है। मंगलवार को एचटी लाइन से एलटी लाइन का तार छू गया, जिससे ट्रांसफार्मर का करंट प्रभावित हो गया। बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे फिर से लाइन एक दूसरे काे छू गई। लोगों के घरों में रखे उपकरण जल गए। गांव की नीलम घर में हैंडपंप के पास खडी हुई थी, वह भी चपेट में आ गई और बेहोश होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन

लाइन के तार ढीले होने से ऐसी स्थिति बनी: एसडीओ
परिवार के लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उसे आनन-फानन में उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां थोड़ी देर बाद उसे होश आ गया, जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के करंट से करीब 10-12 घरों के पंखे, बल्व आदि उपकरण भी फुंक गए हैं। इस मामले में एसडीओ नवनीत कुमार ने बताया कि लाइन के तार ढीले हो जाने से यह स्थिति बनी, मौके पर पहुंच कर नए पोल लगवाकर लाइनों के बीच निश्चित दूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed