फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hot oil thrown in fight, one badly burnt

Aligarh News: झगड़े में गर्म तेल फेंका, एक बुरी तरह झुलसा

Thu, 28 Mar 2024 02:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Thu, 28 Mar 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Hot oil thrown in fight, one badly burnt
मंगलवार को दिन में तीन बजे थाना गेट के पास विजयगढ़ चौराहे पर कस्बा निवासी एक युवक और उसके दो भांजों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष ने हलवाई की दुकान से कढ़ाही का गर्म तेल फेंका, जिससे एक युवक बुरी तरह झुलस गया। वहीं पीटकर तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजने के साथ ही मामले में पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




कस्बा निवासी देवेंद्र पुत्र जतन यादव की पत्नी ज्योति ने दी गई तहरीर में बताया कि उनके पति कस्बे के विजयगढ़ चौराहे पर रेहड़ी लगाते हैं। मंगलवार को वह अपनी रेहड़ी पर मौजूद थे। दिन में करीब तीन बजे पति के दो सगे भांजे अपने साथ चार-पांच अन्य लोगों को लेकर पहुंचे और उनके पति को पीटने लगे। परिवार के युवक बचाने पहुंचे तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन




एक आरोपी ने पड़ोस में एक हलवाई की दुकान से कढ़ाही का गर्म तेल पति के ऊपर डाल दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गए। वहीं पिटाई से मोनू, सोनू व भाभी नेहा के गंभीर चोटें आई हैं। मामले में शिवम, संजय, कुलदीप पुत्र राजपाल, अनिल व हरीश निवासी मुरसान छपैटी राम मंदिर वाली गली हाथरस के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed