फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Home isolates patients will get oxygen on showing documents

होम आइसोलेट मरीजों को दस्तावेज दिखाने पर मिलेगी ऑक्सीजन

Tue, 04 May 2021 02:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
Home isolates patients will get oxygen on showing documents
ऑक्सीजन की आपूर्ति जिला प्रशासन के लिए गले की घंटी बन गई है। हर रोज वितरण की व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है। सोमवार को प्रभारी डीएम ने अधिकारियों को ऑक्सीजन वितरण की व्यवस्था में लगा दिया। साथ ही कई नए नियम भी तय किए हैं। उनका कहना है कि इससे कालाबाजारी रुकेगी और जरूरतमंद को गैस समय से मिलेगी।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम अंकित खंडेलवाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक, होम आइसोलेट मरीजों को दस्तावेजों के आधार पर ऑक्सीजन मिलेगी। तीमारदारों को सिर्फ कासिमपुर के राधा गैस प्लांट से गैस की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

यहां पर मरीज का सीटी स्कैन/डॉक्टर का पर्चा/कोविड जांच रिपोर्ट लेकर पहुंचना होगा। यहां सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक नायब तहसीलदार, कोल मनीष कुमार व लिपिक शुभम कुमार रहेंगे। तीन बजे से रात 11 बजे तक नायब तहसीलदार गभाना संदीप चौधरी, लिपिक देवेश कुमार तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 11 से सुबह सात बजे तक नायब तहसीलदार इगलास प्रवेश कुमार व लेखपाल नरेंद्र मित्तल तैनात रहेंगे। इनके पर्यवेक्षण के लिए एसडीएम स्तर के अधिकारी एसएलओ संजीव ओझा को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक व रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक डिप्टी कलेक्टर संदीप केला को तैनात किया गया है।

इसके अलावा एडीएम न्यायिक राकेश पटेल को नॉन कोविड अस्पतालों व निजी एंबुलेंस को ऑक्सीजन आपूर्ति कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह को कोविड अस्पतालों को ऑक्सीजन गैस के वितरण का जिम्मा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed