{"_id":"63bc1208dd272a201770cbb3","slug":"holidays-from-9th-to1-2th-in-amu-till-january-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: एएमयू में नवीं से लेकर बारहवीं की छुट्टियां 13 जनवरी तक, आठवीं तक 14 जनवरी तक बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: एएमयू में नवीं से लेकर बारहवीं की छुट्टियां 13 जनवरी तक, आठवीं तक 14 जनवरी तक बंद
Mon, 09 Jan 2023 06:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 09 Jan 2023 06:39 PM IST
सार
अलीगढ़ जिलाधिकारी के आदेश पर एएमयू के कक्षा 9 से 12 तक की ऑफलाइन क्लास को निरस्त कर दिया गया है, अब इस दौरान ऑनलाइन क्लास चलेंगी। कक्षा 8 तक के बच्चों की पहले से ही 14 जनवरी तक की छुट्टी हैं।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एएमयू में कक्षा आठ तक के स्टूडेंट्स का 14 जनवरी तक अवकाश पूर्व में घोषित था, अब कक्षा बारह तक की ऑफलाइन कक्षाएं भी 13 जनवरी तक स्थगित कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्कूल शिक्षा निदेशक प्रोफेसर असफ़र अली खान ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के मद्देनजर एएमयू स्कूलों में भी कक्षा 9 से बारहवीं कक्षा तक की ऑफलाइन कक्षाएं 10 से 13 जनवरी जनवरी 2023 तक स्थगित रहेंगी। इस अवधि के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कक्षा एक से 8वीं की कक्षाएं 14 जनवरी, 2023 तक पूर्व में जारी अधिसूचना के अनुसार पूरी तरह से निलंबित रहेंगी।