{"_id":"6405df8caed519eeeb0fa7f4","slug":"holi-held-on-march-8-in-aligarh-then-on-march-7-in-hathras-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi 2023: अलीगढ़ में आठ मार्च, तो हाथरस में सात मार्च को होगी होली, होलिका दहन का यह है समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2023: अलीगढ़ में आठ मार्च, तो हाथरस में सात मार्च को होगी होली, होलिका दहन का यह है समय
Mon, 06 Mar 2023 06:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 06 Mar 2023 06:12 PM IST
सार
ज्योतिष के अनुसार अलीगढ़ में आठ मार्च को, तो हाथरस में एक दिन पहले सात मार्च को होली होगी। हाेलिका दहन भी दोनों जनपदों में अलग-अलग दिन होगा।
विज्ञापन
होलिका को ऐसे सजाया गया है
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होलिका दहन और होली की तारीख को लेकर लोगों में संशय बना हुआ है। कोई होली सात मार्च की, तो कोई आठ मार्च की बता रहा है। ज्योतिष के अनुसार अलीगढ़ में आठ मार्च को, तो हाथरस में एक दिन पहले सात मार्च को होली होगी।
विज्ञापन
होली सात या आठ मार्च को खेली जाएगी, इस संशय को अलीगढ़ के ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि छह मार्च को भद्रा सांय 4.17 से सात मार्च को प्रातः 5.15 तक रहेगी। इस बार अलीगढ़ में होलिका दहन सात मार्च की शाम को 6.24 से 8.51तक और सात-आठ मार्च रात्रि-प्रातः 4.35 से 6.35 तक होगा। होलिका दहन के बाद आठ मार्च को होली खेली जाएगी।
विज्ञापन
आचार्य बल्लभ जी महाराज ने बताया कि हाथरस में होलिका दहन सात मार्च को सुबह 5.15 बजे किया जाएगा, उसके बाद होली होगी। इस तरह से हाथरस में सात और आठ मार्च, दोनों दिन होली खेली जाएगी।
विज्ञापन