फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   History of AMU will be buried in time capsule today

आज टाइम कैप्सूल में दफन होगा एएमयू का इतिहास

Mon, 25 Jan 2021 09:02 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 09:02 PM IST
विज्ञापन
History of AMU will be buried in time capsule today
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के विक्टोरिया गेट के सामने जमीन के अंदर टाइम कैप्सूल दफन किया जाएगा। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह के अंतर्गत चल रहे कार्यक्रमों में यह भी एक कार्यक्रम शामिल था। इसके लिए बाकायदा एक कमेटी का गठन किया गया था। जिसने टाइम कैप्सूल के निर्माण और इसमें रखी जाने वाली सामग्री के संबंध में व्यापक अध्ययन कर अपनी रिपोर्ट तैयार की। ये कार्य कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर की निगरानी में हुआ।
विज्ञापन

इस टाइम कैप्सूल में 1875 में मदरसा शुरू होने से लेकर बाद में कॉलेज और विश्वविद्यालय से लेकर 2020 तक के पूरे सफर का विवरण रखा गया है। इसमें विश्वविद्यालय में अब तक कौन-कौन कुलपति हुए विश्वविद्यालय के सभी दीक्षांत समारोह का ब्योरा, मुख्य घटनाओं की जानकारी, सभी पद्म पुरस्कार प्राप्त महान व्यक्तियों का विवरण, राष्ट्र के प्रमुखों का संबोधन, विश्वविद्यालय की उपलब्धियां, संग्रहालय आदि सभी का विवरण प्रिंटेड फॉर्म में रखा गया है।
विज्ञापन

इस कैप्सूल को 30 फीट जमीन की गहराई में रखा जाएगा। कैप्सूल को टाइटेनियम मिश्रित धातु से तैयार किया गया है, जो पांच शताब्दियों तक खराब नहीं होगी। इस टाइम कैप्सूल में विश्वविद्यालय की सभी फैकल्टियों, वर्तमान में शिक्षा प्रणाली और अब तक के प्राप्त किए गए ज्ञान को भी रखा गया है, जिससे आने वाली पीढ़ी यह जान सकेगी कि पांच शताब्दी पहले किस प्रकार छात्रों को अध्ययन कराया जाता था। टाइम कैप्सूल दफन किए जाने का कार्यक्रम कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर द्वारा ऑनलाइन संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम से पहले विश्वविद्यालय में परंपरागत रूप से होने वाली कुरान ख्वानी का आयोजन किया जाएगा। टाइम कैप्सूल कमेटी के सदस्य डॉ. राहत अबरार कहते हैं कि यह एक ऐतिहासिक मौका है। हम आने वाली पीढ़ी के लिए एक बहुत बड़ी धरोहर संजोकर रखने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed