फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Toli ekatrikaran program held in Atrauli

Aligarh News: अतरौली में हुआ टोली एकत्रीकरण कार्यक्रम, जुटे स्वयं सेवक

Mon, 31 Mar 2025 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Mon, 31 Mar 2025 01:49 AM IST
सार

अतरौली में  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का टोली एकत्रीकरण कार्यक्रम हुआ। जिसमें स्वयं सेवक इकट्ठा हुए। वहां पर क्षेत्र कार्यवाह ने शाखाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
Toli ekatrikaran program held in Atrauli
शाखा टोली एकत्रीकरण कार्यक्रम में मौजूद संघ कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

नवसंवत्सर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से 30 मार्च को टोली एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज रोड स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र कार्यवाह प्रमोद ने कहा कि जो देश से प्यार और महापुरुषों का सम्मान करते हैं, वह हिंदू हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाबर, औरंगजेब जैसे लोग नहीं बल्कि हमारे पूर्वज वीर सनातनी योद्धा हमारे गौरव हैं। ह में भारत में बनी वस्तु प्रयोग में लानी चाहिए। युवाओं को मादक वस्तुओं से दूरी बनानी चाहिए। कुरीतियों से दूर रहकर समाज को श्रेष्ठ बनाने पर जोर दिया। कहा कि युवा प्रतिदिन संघ की शाखा में आकर राष्ट्र को श्रेष्ठ बनाने में अपना सहयोग दें।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता वीके यदुवंशी ने की। विभाग संघ चालक राजकुमार, जिला संघ चालक रामनिवास, योगेश, हरीश अग्रवाल, डॉ. रामकरण, जिला प्रचारक विश्व प्रताप सिंह, देवराज शर्मा, एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह, विधायक रवेंद्रपाल सिंह, सौरभ सिंह वर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed