फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hindu Gaurav Diwas in Aligarh

हिंदू गौरव दिवस: ‘बाबूजी’ को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए आज उमड़ेगा सैलाब, सीएम योगी संग ये मंत्री आ रहे

Thu, 21 Aug 2025 09:04 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 21 Aug 2025 09:04 AM IST
सार

मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजे गए पूर्व राज्यपाल व पूर्व सीएम कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को अतरौली के गांव मढ़ौली में हुआ। वह 1967 में पहली बार विधायक बने। वह पिछड़े वर्ग में हिंदुत्व-हिंदी पट्टी में भगवा राजनीति की पटकथा लिखने वाले नायक के रूप में उभरे। प्रदेश के मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल के राज्यपाल भी बने।

विज्ञापन
Hindu Gaurav Diwas in Aligarh
कल्याण सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ‘बाबूजी’ कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि 21 अगस्त को हिंदू गौरव दिवस के रूप में तालानगरी में मनाई जाएगी। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित दोनों डिप्टी सीएम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साथ में बाबूजी को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए समर्थकों की भीड़ भी उमड़ेगी। इस आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार देर शाम तक अमला जुटा रहा।

विज्ञापन


मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से नवाजे गए पूर्व राज्यपाल व पूर्व सीएम कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को अतरौली के गांव मढ़ौली में हुआ। वह 1967 में पहली बार विधायक बने। वह पिछड़े वर्ग में हिंदुत्व-हिंदी पट्टी में भगवा राजनीति की पटकथा लिखने वाले नायक के रूप में उभरे। प्रदेश के मुख्यमंत्री, राजस्थान व हिमाचल के राज्यपाल भी बने।
विज्ञापन


रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले 21 अगस्त 2021 की शाम 9:15 बजे लखनऊ पीजीआई में लंबी बीमारी के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर नुमाइश मैदान में हिंदू गौरव दिवस प्रतिवर्ष मनाने का एलान हुआ था। उसी क्रम में 21 अगस्त को यह कार्यक्रम तालानगरी में आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम सहित ये वीवीआईपी होंगे शामिल

आयोजन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। यहां से 2:15 बजे वापस जाएंगे। इसके अलावा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सड़क मार्ग से दोपहर 12:15 बजे अलीगढ़ आएंगे। वे 3:30 बजे वापस जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य, गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण, कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, राज्य मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन विभाग मनोहर लाल, पशुपालन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, राज्य मंत्री कृषि बलदेव सिंह औलख, कपिल देव अग्रवाल के कार्यक्रम अब तक मिल गए हैं।


ये भी रहेंगे मौजूद
इस आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, प्रदेश में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जयवीर सिंह, बेबी रानी मौर्य, दयाशंकर सिंह, गुलाबो देवी के अलावा संत रामभद्राचार्य, तेलंगाना के विधायक टी-राजा, प्रयागराज से विधायक पूजा पाल, संत विजय कौशल, शिव प्रताप सिंह, सच्चिदानंद साक्षी के अलावा पश्चिमी यूपी के कई जिलों के सांसद विधायक शामिल रहेंगे। इनके आने की सूचना जिला प्रशासन व आयोजकों तक पहुंच गई हैं। देर शाम तक इनके कार्यक्रम आने का इंतजार होता रहा।

ये भी आ सकते हैं
मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा के आने की भी जिला प्रशासन व आयोजकों को सूचना है। मगर देर रात तक इनके कार्यक्रम नहीं आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed