फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   High tension line broken , the death of siblings

हाईटेंशन लाइन टूटी, भाई-बहन की मौत

Tue, 09 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो
अमर उजाला/ ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
High tension line broken , the death of siblings
हाईटेंशन लाइन टूटी, भाई-बहन की मौत - फोटो : महीपाल ‌सिंह
महानगर के नींवरी बाग की नई बस्ती में आबादी के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरने से मासूम भाई बहन की मौत हो गई। रविवार देर रात हुए हादसे में बुरी तरह घायल दोनों मासूम दिव्यांग हो गए थे। सोमवार को उन्हाेंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए लोगों ने सुबह गोंडा रोड पर जाम लगाकर खूब हंगामा काटा। इस संबंध में बच्चाें के परिजनों के तहरीर पर बिजली विभाग के एसडीओ व जेई के खिलाफ देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, शहर में मौजूद यूपी पॉवर कॉरपोरेशन के सलाहकार के हस्तक्षेप पर बच्चों के परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

 नींवरी बाग नई बस्ती में रहने वाले मजदूर मजीद के मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरती है। रविवार रात जब परिवार के लोग चारपाई पर आंगन में सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे अचानक लाइन में स्पार्किंग शुरू हो गई। हाई टेंशन लाइन का एक तार टूटकर बच्चों की चारपाई पर गिर गया, जिससे वहां सो रहे 8 वर्षीय आसिफ व 4 वर्षीय आसमीन बुरी तरह झुलस गए। हाईवोल्टेज करंट से आसिफ  का बायां हाथ कट गया, जबकि आसमीन का एक पैर।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनाें ने पड़ोसियों की मदद से बच्चों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच आसिफ ने दम तोड़ दिया। इसके बाद बच्ची को मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कराया गया। दोपहर बाद आसमीन ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद लोगों ने विद्युत स्टेशन को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। गुस्साए लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए गोंडा रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
विद्युत अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज
पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे विधुत विभाग के अधिकारियों से कई बार हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग कर चुके हैं। थाना देहली गेट एसओ अनुज कुमार ने बताया, पीड़ित मजीद की तहरीर पर बिजली विभाग के एसडीओ प्रदीप कुमार व जेई प्रवीन कुमार के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर शाम को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
तीन बहनों में अकेला था आसिफ
मजीद को चार बच्चे थे। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा आसिफ  था। आसिफ  बच्चाें में तीसरे नंबर पर था। भाई-बहन की मौत के बाद अब दो बेटियां 10 वर्षीय रुखसार व 9 वर्षीय रोशनी रह गई हैं। परिवार में मजीद की पत्नी शबाना व मां शरीफन का हाल बेहाल है।

पॉवर कॉरपोरेशन ने शुरू की मुआवजे की तैयारी
सुबह जब एक्सीडेंट की खबर विद्युत अधिकारियों को मिली तो वे तनाव में आ गए। दोपहर में मुख्यमंत्री के विद्युत सलाहकार कृपाल सिंह का शहर में दौरा प्रस्तावित था। जैसे ही वह यहां पहुंचे तो उन्हें इस बारे में जानकारी दे दी गई। इसपर उन्होंने परिजनों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। साथ ही हाईटेंशन लाइन के बारे में जांच कराने कभी भरोसा दिया। साथ ही स्थानीय लोगों से अपील की गई कि लाइन शिफ्ट कराने की प्रक्रिया में विभाग की मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed