{"_id":"69ff6c3c62e11a59b706ad78","slug":"hi-tech-nursery-in-aligarh-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: हाईटेक नर्सरी में दें बीज, एक रुपये में ले जाएं पौधे, मिलेगा कम लागत में गुणवत्ता वाली पौध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: हाईटेक नर्सरी में दें बीज, एक रुपये में ले जाएं पौधे, मिलेगा कम लागत में गुणवत्ता वाली पौध
Sat, 09 May 2026 10:48 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 09 May 2026 10:48 PM IST
सार
नर्सरी की खासियत यह है कि यहां तापमान को नियंत्रित कर बिना मौसम वाली पौध भी तैयार की जा सकती है। इससे किसानों को समय से पहले पौधे लगाने का मौका मिलता है और आय बढ़ने की संभावना बढ़ती है।
विज्ञापन
जवाहर पार्क में उद्यान विभाग से संचालित हाईटेक नर्सरी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के जवाहर पार्क में उद्यान विभाग से संचालित हाईटेक नर्सरी में आधुनिक तकनीक की मदद से फल और सब्जियों की पौध तैयार की जा रही है। यहां से किसानों को कम लागत में बेहतर गुणवत्ता वाली पौध मिल रही है। किसानों के लिए सुविधा है कि वह स्वयं बीज उपलब्ध कराएं तो मात्र एक रुपये प्रति पौध की दर से तैयार पौध उन्हें मिल जाएगी।
विज्ञापन
वहीं नर्सरी में पूरी तरह तैयार पौध लेने पर किसानों को 2.50 रुपये प्रति पौध खर्च करना पड़ता है। यह पहल छोटे और मध्यम किसानों के लिए विशेष रूप से लाभकारी मानी जा रही है। हाईटेक नर्सरी में खीरा, मिर्च, लौकी, तोरई, टमाटर, बैंगन, बंदगोभी, फूलगोभी, शिमला मिर्च, तरबूज और खरबूज जैसी कई फसलों की पौध तैयार की जा रही है। इसके अलावा यहां आड़ू, गुलाब और विभिन्न मौसमी पौधों का भी उत्पादन किया जाता है।
विज्ञापन
नर्सरी की खासियत यह है कि यहां तापमान को नियंत्रित कर बिना मौसम वाली पौध भी तैयार की जा सकती है। इससे किसानों को समय से पहले पौधे लगाने का मौका मिलता है और आय बढ़ने की संभावना बढ़ती है। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि इस हाईटेक नर्सरी का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक से जोड़ना और उन्हें सस्ती व गुणवत्तापूर्ण पौध उपलब्ध कराना है, ताकि कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन