फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hi-tech control room-technical cell in Aligarh for UP Board exams

UP Board: अलीगढ़ में हाईटेक कंट्रोल रूम-टेक्निकल सेल संभालेगी कमान, 136 केंद्रों की होगी ऑनलाइन निगरानी

Sat, 24 Jan 2026 06:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 24 Jan 2026 06:10 PM IST
सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अलीगढ़ में एक कंट्रोल रूम और टेक्निकल सेल बनाया गया है। यहां से 136 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन निगरानी रखी जाएगी। केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड को टेक्निकल सेल के माध्यम से मॉनिटर किया जाएगा।

विज्ञापन
Hi-tech control room-technical cell in Aligarh for UP Board exams
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की आगामी परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए अलीगढ़ जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी में एक हाईटेक कंट्रोल रूम और टेक्निकल सेल के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


एनआईसी में स्थापित होने वाला यह कंट्रोल रूम जिले के सभी 136 परीक्षा केंद्रों से सीधे ऑनलाइन जुड़ा रहेगा। केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की लाइव फीड को टेक्निकल सेल के माध्यम से मॉनिटर किया जाएगा। इसके लिए एनआईसी में विशेष कंप्यूटर सिस्टम लगाए जा रहे हैं और कुशल तकनीकी टीम की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले के 136 केंद्रों पर एक लाख से अधिक छात्र परीक्षा में सम्मिलित होंगे। केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इससे परीक्षा को सुचारू तरीके से संपन्न कराने में मदद मिलेगी। - डॉ. पूरन सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed