{"_id":"6a57eca958ed5b591f02a1cb","slug":"health-of-badal-imprisoned-in-pakistan-deteriorates-aligarh-news-c-210-1-sali1003-100759-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पाकिस्तान की जेल में बंद बादल की बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पाकिस्तान की जेल में बंद बादल की बिगड़ी तबीयत
विज्ञापन
बादल बाबू
- फोटो : samvad
पाकिस्तान की जेल में बंद नगला खिटकारी निवासी बादल बाबू की सजा पूरी होने के करीब डेढ़ साल बाद भी रिहाई नहीं हो सकी है। अब उसकी किडनी और आंतों में सूजन तथा तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने से परिजन चिंतित हैं। परिजनों को उसके स्वास्थ्य की जानकारी वकील फियाज राम ने से मिली है।
बादल 2024 में अपनी प्रेमिका सना रानी से मिलने पाकिस्तान गया था। वहां मंडी बहाउद्दीन पुलिस ने उसे अवैध रूप से सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने उसे एक वर्ष की सजा सुनाई थी, जो जनवरी 2026 में पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक उसकी रिहाई नहीं हो सकी है। परिजनों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से वे बेटे की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अब उसकी बिगड़ती सेहत ने चिंता और बढ़ा दी है। परिवार ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप कर बादल को जल्द सुरक्षित भारत वापस लाने तथा उसके समुचित इलाज की व्यवस्था कराने की मांग की है।
फोन पर मां से बोला-पेट में तेज जलन हो रही है
बुधवार सुबह जेल से आए फोन पर बादल ने मां गायत्री देवी को अपनी खराब तबीयत की जानकारी दी। इसके बाद परिवार की चिंता और बढ़ गई। परिजन लगातार उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। परिजनों ने बताया है कि वह बुधवार को डीएम से मुलाकात करने पर पहुंचे थे।