फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Health and dialysis center to be built in Aligarh

Good News: अलीगढ़ में बनेगा चार करोड़ रुपये से हेल्थ एवं डायलिसिस सेंटर, कम दाम में होगा उपचार

Sun, 15 Dec 2024 01:04 PM IST
चमन शर्मा अभिषेक श्रीवास्तव, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक श्रीवास्तव, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2024 01:04 PM IST
सार

महापौर प्रशांत सिंघल ने बताया कि 40 बेड का डायलिसिस और हेल्थ सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार है। आर्किटेक्ट से ले आउट तैयार कराना है। इस पर चार करोड़ खर्च आएगा। जल्द ही निर्माण शुरू होगा।

विज्ञापन
Health and dialysis center to be built in Aligarh
डायलिसिस - फोटो : Adobe stock

विस्तार

दीन दयाल अस्पताल में डायलिसिस कराने आने वाले मरीजों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मरीजों को राहत देने के लिए 40 बेड का नया डायलिसिस व हेल्थ सेंटर स्थापित कराया जाएगा। नगर निगम ने पूरी रूप रेखा तैयार कर ली है। इसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा।

विज्ञापन


नगर निगम शहर में एक हेल्थ एवं डायलिसिस सेंटर का निर्माण कराने जा रहा है। इसको लेकर पूरा खाका तैयार कर लिया है। चार करोड़ से इस सेंटर का निर्माण होगा। सेंटर पर मरीजों को न सिर्फ समुचित उपचार मिलेगा बल्कि किडनी रोगियों की डायलिसिस भी होगी। इसके लिए नगर निगम ने 40 बेड का डायलिसिस सेंटर स्थापित करन का निर्णय लिया है। जिसमें से 10 बेड पर हर दिन डायलिसिस होगी।

विज्ञापन

40 बेड का डायलिसिस और हेल्थ सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार है। आर्किटेक्ट से ले आउट तैयार कराना है। इस पर चार करोड़ खर्च आएगा। जल्द ही निर्माण शुरू होगा।-प्रशांत सिंघल, मेयर, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों की संख्या अधिक होने पर मिलता है नंबर
पीपीपी मॉडल के तहत डीडीयू अस्पताल में डायलिसिस यूनिट स्थापित है। 10 बेड की डायलिसिस यूनिट में तीन शिफ्टों में ओपीडी पर्चे पर जांच के बाद डायलिसिस की जाती है। प्रतिदिन 20 से 25 मरीज इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने पर उन्हें अगले दिन की वेटिंग लिस्ट में रखा जाता है। वहीं, पुराने मरीजों को पहले से ही तारीख दिए जाने पर वेटिंग में चल रहे मरीजों के सामने समस्या खड़ी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed