फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras: Weapons will not be able to keep without permission, permission is necessary for loudspeakers

हाथरस : बिना अनुमति नहीं रख सकेंगे हथियार, लाउडस्पीकर के लिए अनुमति जरूरी

Tue, 22 Mar 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Weapons will not be able to keep without permission, permission is necessary for loudspeakers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा, रामनवमी, डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, गुड फ्राइडे के मद्देनजर डीएम रमेश रंजन ने मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। डीएम का कहना है कि कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति आग्नेयास्त्र, धारदार हथियार, लाठी व अन्य घातक शस्त्र या विस्फोटक सामग्री अपने साथ लेकर नहीं चलेगा। हालांकि, यह प्रतिबंध सरकारी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों व ऐसे व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा जो लाठी डंडे के सहारे चलते हों।

डीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति लाउडस्पीकर व अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग प्रशासनिक अनुमति के बिना नहीं करेगा। बिना अनुमति सभी प्रकार के जुलूस आदि प्रतिबंधित रहेंगे। पारंपरिक मेले, विभिन्न आयोजन व सार्वजनिक प्रदर्शन आदि के लिए प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य होगा। कोई भी व्यक्ति, राजनीतिक दल निर्वाचन के दौरान आदर्श आचार संहिता में दिए गए निर्देशों का उल्लंघन नहीं करेगा। परीक्षा केंद्रों से एक किमी की परिधि में परीक्षा अवधि के दौरान फोटो कॉपी व स्कैनर का संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकाल व सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed