फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hathras News Villagers did not get ration for three months in Navipur village

Hathras: नवीपुर में तीन महीने से नहीं मिला ग्रामीणों को राशन, अधिकारियों से लगाई गुहार

Sun, 28 Aug 2022 12:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 28 Aug 2022 12:24 AM IST
सार

ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर पिछले तीन माह से अंगूठा तो लगवा लेता है। लेकिन राशन लेने के समय एक-दो दिन बाद की कहकर घर से भगा देता है।

विज्ञापन
Hathras News Villagers did not get ration for three months in Navipur village
हाथरस : गांव नवीपुर में राशन न मिलने पर आक्रोश जताते ग्रामीण। संवाद - फोटो : MURSAN

विस्तार

हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव नवीपुर में राशन डीलर की मनमानी से लोगों को तीन महीने से राशन नहीं मिला है। ग्रामीण राशन के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर पिछले तीन माह से अंगूठा तो लगवा लेता है। लेकिन राशन लेने के समय एक-दो दिन बाद की कहकर घर से भगा देता है। कुछ लोग जब बार-बार राशन लेने के लिए राशन डीलर लटूरी सिंह के घर जाते हैं, तो उसके परिवार के लोग अभद्रता व गाली-गलौज करते हैं।

विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों से राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। अबकी बार गांव से करीब डेढ़ किमी दूर स्थित गांव जैतपुर में राशन बांटने की बात कही गई थी। लेकिन जैतपुर का राशन डीलर सुंदर भी राशन न आने की बात कहकर लोगों को वहां से भगा रहा है।
विज्ञापन


जबकि लोगों के उसने अंगूठा लगवा लिए हैं। गांव जैतपुर के राशन डीलर सुंदर ने ग्रामीणों से कहा है कि कुछ राशन खराब आ गया था। उसे वापस भेज कर फिर से बढ़िया राशन मंगाया जाएगा। गांव नवीपुर के राशन डीलर लटूरी सिंह का कहना है कि लगाए गये आरोप गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीलर लोगों से अभद्रता करता है। तीन माह से राशन नहीं मिला है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई है। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। डीलर कहता है कि पैसा देकर दुकान चला रहा हूं। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। - शंकरलाल, नवीपुर, मुरसान

मुझे पिछले तीन माह से राशन नहीं मिला है। राशन डीलर के परिवार के लोग राशन मांगने पर मारपीट करने को उतारू हो जाते हैं। जबकि हर बार डीलर मशीन में अंगूठा लगवा लेता है और बाद में राशन मिलने की बात कहकर घर से भगा देता है। - राधा, नवीपुर, मुरसान

तीन महीने से मुझे राशन नहीं दिया है। जबकि हर बार समय से अंगूठा लगवा लिया जाता है। राशन मांगने पर धक्के मारकर डीलर भगा देता है। शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गरीबों के राशन को डीलर रास्ते में ही बेच देता है। - महावीर, निवासी नवीपुर, मुरसान

गरीबों के राशन को डीलर दूसरों को बेच रहा है। मुझे पिछले तीन माह से राशन नहीं दिया है। अंगूठा लगवाने के एक-दो दिन बाद राशन डीलर बुलाता है। लेकिन बाद में भी राशन नहीं दिया जा रहा है। अबकी बार गांव जैतपुर में राशन बांटा जा रहा है। काफी दूरी होने के कारण परेशानी झेलने के बाद जैतपुर राशन लेने के लिए गई थी। लेकिन राशन डीलर ने दो दिन बाद राशन लाने की बात कहकर वापस कर दिया है। - मीना, नवीपुर, मुरसान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed